इस दिन आएगा GADAR 2 का टीजर

मुंबई । मुंबई । सनी देओल कि सुपरहिट फिल्म गदर एक प्रेम कथा कल सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है। इस फिल्म को 4k फॉर्मेट में रिलीज किया जा रहा है। सनी देओल इस फिल्म को नए फिल्म की तरह रिलीज कर रहे है। कल दिल्ली और मुंबई में इसके प्रीमयिर भी रखे गए है। साल 2001 में इस फिल्म ने कमाई के मामलें में बडे़ बड़े कीर्तिमान स्थापित किया था। दशकों तक गदर के रिकॉर्ड को बडे़ बड़े सुपरस्टार नहीं तोड़ पाए। फिल्म के गाने सनी देओल के डॉयलाग और अमरीश पुरी की खलनायकी आज भी लोगों के जहन में जिंदा है।
ऐसे में जब इस फिल्म को फिर से रिलीज किया जा रहा है। फैंस इसे कितना सपोर्ट करेंगे ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।गदर के साथ गदर 2 का टीजर फैंस को पहली बार सिनेमाघरों में देखना को मिलेगा। जिसकी जानकारी फिल्म के मेकर्स और फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने दी है।