देश

इस जिले में 3 दिनों में गर्मी और लू से 51 लोगों की मौत

Heat Stroke बलिया। यूपी के बलिया से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। यहां बीते तीन दिनों में कुल 51 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। एसके यादव, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल बलिया, उत्तर प्रदेश ने बताया कि 15 जून को 154 लोग भर्ती हुए थे, इस दिन विभिन्न कारणों से 23 लोगों की मृत्यु हुई थी और 16 तारीख को 137 मरीज भर्ती हुए थे, जिनमें 20 लोगों की मृत्यु हुई। 17 जून को अभी तक के हिसाब से 11 लोगों की मृत्यु हुई है। इसमें मृत्यु के कई अलग-अलग कारण है, इसमें लू लगने संभावना भी है, बढ़ती गर्मी से मरीज़ों के मृत्यु के आंकड़े बढ़ने पर यह जानकारी दी गई है।

 

Heat Stroke वहीं डॉ. बीपी तिवारी, अतिरिक्त स्वास्थ्य निदेशक आजमगढ़ सर्कल, बलिया ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक लोगों की मृत्यु ज़्यादा हो रही है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि किस कारण से मृत्यु हो रही है। जांच के लिए टीम आ रही है। एक दूसरा पहलू यह भी है कि ज़्यादा गर्मी या ज़्यादा सर्दी होने पर सांस के व अन्य बीमारियों के मरीज़ों की मृत्यु के आंकड़े बढ़ जाते हैं

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button