इस खिलाड़ी को रिटेन न कर पछता रही मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2022 (IPL 2022) को लेकर अब लगभग सभी तैयारियाँ हर तरफ़ से होने लगी है. बीते साल 2021 में हुई रिटेंशन प्रक्रिया के दौरान टीमों ने अपने अपने मुख्य खिलाड़ियों को रिटेन किया था. इसके बाद अब सबकी निगाह इस साल होने वाले मेगा ऑक्शन पर होगी.
गुजरात के 28 वर्षीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की बात करें तो उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए रिटेन नहीं किया था. लेकिन अब इसी बीच एक बड़ी ख़बर ये भी आ रही है कि पांड्या के लिए इस साल मुंबई की टीम की ओर से रिटेन न किया जाना काफ़ी फ़ायदे का सौदा साबित हो सकता है.
इस नई फ़्रेंचाइज़ी के कप्तान बन सकते हैं पांड्या
गौरतलब है कि बीते साल 2021 में IPL रिटेंशन प्रक्रिया के दौरान मुंबई इंडियंस फ़्रेंचाइज़ी ने अपने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को रिटेन नहीं किया था. लेकिन अब ख़बर ये आ रही है कि उन्हें इस साल वजूद में आने वाली नई टीम अहमदाबाद का कप्तान बनाया जा सकता है.
ज़ाहिर सी बात है अगर 28 वर्षीय ऑलराउंडर को अहमदाबाद का कप्तान बनाया जाता है तो उनके लिए वो एक बड़ी बात होगी. इसी के साथ बतौर कप्तान पांड्या के पास ये बेहतरीन मौका होगा अपना क्रिकेटिंग और टैलेंट और कैरेक्टर साबित करने का.
बीते साल IPL में पूरी तरह फ़ेल रहे थे पांड्या
क्रिकेट को करीब से फ़ॉलो करने वाले हर शख़्स ने पिछले साल ये साफ़ तौर पर देखा IPL 2021 पांड्या के लिए बिल्कुल भी बेहतर नहीं गुज़रा. पूरे सीज़न के दौरान उनका प्रदर्शन औसत से भी निचले दर्जे का रहा. चोट से जूझते रहने की वजह से वो पूरे टूर्नामेंट में गेंदबाज़ी नहीं कर पाए थे.
बीते साल अक्टूबर में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप में पांड्या को टीम में शामिल किया गया था. जिसके बाद उनके चयन को लेकर कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फ़ैंस ने कड़ी आलोचना की थी. लेकिन अब ख़बर ये कि उन्हें इस साल अहमदाबाद का कप्तान बनाया जा सकता है. जिसके बाद ये भी राय कायम की जा रही है कि मुंबई इंडियंस का पांड्या को रिटेन न करना 28 वर्षीय ऑलराउंडर के लिए फ़ायदे का सौदा ही रहा.
अहमदाबाद की तरफ़ से पांड्या को मिल सकती है बड़ी रकम
अगर मुंबई इंडियंस पांड्या को रिटेन कर लेती वो कप्तान किसी भी सूरत में नहीं होते. दरअसल, मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान नागपुर के 34 वर्षीय सीनियर बल्लेबाज़ और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं. ये भी तय है कि इस साल मुंबई के कप्तान रोहित ही रहेंगे.
दूसरा पहलू ये भी है कि अगर मुंबई की टीम उन्हें रिटेन करती तो वो तीसरे या चौथे नंबर का रिटेंशन होते. ऐसे में उनकी कीमत 8 या 6 करोड़ रुपये होती. उम्मीद है लगाई जा रही है कि अहमदाबाद उन्हें ज़्यादा कीमत दे सकती है. जिसके बाद संभावना है इस साल उनकी कम से कम 15 करोड़ रुपये होगी.


