इस ऑडिशन के बाद बदली Rupali Ganguly की किस्मत,कई गुना बढ़ी फैन फॉलोइंग – RGH NEWS
मनोरंजन

इस ऑडिशन के बाद बदली Rupali Ganguly की किस्मत,कई गुना बढ़ी फैन फॉलोइंग

Rupali Ganguly Auditon Video: टेलीविजन TRP के बादशाह शो ‘अनुपमा’ (Anupama) में दिनों लगातार ट्विस्ट आ रहे हैं. अनुपमा की जिंदगी में अब अनुज कपाड़िया का प्यार आ चुका है, लेकिन इन दिनों अनुपमा मुसीबतों से घिरी नजर आ रही  है. अपने ईर्द-गिर्द मुसीबतें होने के बावजूद वो हिम्मत से काम ले रही है, क्योंकि वो अनुपमा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीरियल में लीड किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की जिंदगी में भी टीवी शो की तरह ही बड़ा ट्विस्ट उस समय आया था जब उन्होंने इस शो का ऑडिशन दिया. इस ऑडिशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

कई गुना बढ़ी फैन फॉलोइंग

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की फैन फॉलोइंग इस शो के बाद कई गुना बढ़ चुकी है. इस शो में उन्होंने एक ऐसी सहनशील और सब रिश्तों को निभाने वाली महिला का किरदार निभाया है जो अब हर दर्शक के दिल के करीब आ चुकी है. अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो बता रहा है कि आखिर कैसे रुपाली ने यह दमदार किरदार हासिल किया.

Gold Price Today: सोने की कीमत ने पकड़ी रफ्तार, आज फिर महंगा हुआ गोल्ड

वायरल हो रहा वीडियो

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के ऑडिशन का ये वीडियो उनके एक फैन पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में रुपाली को अनुपमा के किरदार की तरह तैयार देखा जा सकता है. कहना गलत नहीं होगा कि पल-पल में बदलते एक्सप्रेशन वाला उनका यह ऑडिशन कमाल का है. लोग इस ऑडीशन को देखकर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं.

कैप्शन में मिली ये जानकारी

रुपाली गांगुली के इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि रुपाली गांगुली उर्फ अनुपमा का ऑडिशन टीवी शो अनुपमा के लिए. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है. लोग एक्ट्रेस की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.

Related Articles

Back to top button