देश

इन 7 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ‘रेड’ अलर्ट

Weather in Shimla : शिमला, 8 जुलाई।  शिमला में मौसम विभाग कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश के सात जिलों के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी करते हुए आठ-नौ जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग ने एक बयान में कहा कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण आठ-नौ जुलाई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की आशंका है।

Read more: छत्तीसगढ़ के इस इलाके में भरभराकर गिरी तीन मंजिला इमारत, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप …

अत्यधिक भारी बारिश से संबंधित ‘रेड’ अलर्ट एक दिन में 204 मिलीमीटर से अधिक बारिश की संभावना को दर्शाता है।

Weather in Shimla मौसम विभाग ने शिमला, सिरमौर, सोलन और लाहौल एवं स्पीति के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी करते हुए वहां आठ-नौ जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button