इन 2 कंपनियों के निवेशकों की आई मौज, जल्द मिलेगा Dividend, यहां जानें एक्स डेट

Dividend Stocks: शेयर बाजार में कंपनियां अपने निवेशकों को समय-समय पर खुश करने के लिए अलग-अलग ऐलान करती हैं. बाजार में लिस्टेड कंपनियां कई बार निवेशकों को खुश करने के लिए या उनकी ज्यादा कमाई कराने के लिए डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट, बोनस शेयर या बायबैक का ऐलान करती हैं. बाजार में लिस्टेड इन 2 कंपनियों के निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. ये कंपनियां हैं Atul Ltd और Happiest Minds Technologies Ltd. ये दोनों कंपनियां अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड लेकर आ रही हैं. Atul Ltd ने स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया है तो वहीं Happiest Minds Technologies Ltd. ने निवेशकों के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

Also read टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी
यहां जानें इन कंपनियों के डिविडेंड की एक्स डेट
Atul Ltd के निवेशकों को कंपनी की ओर से 7.5 रुपए का स्पेशल डिविडेंड दिया जा रहा है और Happiest Minds Technologies Ltd अपने निवेशकों को 2 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के तौर पर अंतरिम डिविडेंड दे रही हैं. दोनों ही कंपनियों के डिविडेंड की एक्स डेट 2 नवंबर है.
Atul Ltd: निवेशकों को मिलेगा स्पेशल डिविडेंड
कंपनी ने निवेशकों को स्पेशल डिविडेंड देने का ऐलान किया है. कंपनी की ओर से 7.5 रुपए प्रति इक्विटी शेयर स्पेशल डिविडेंड दिया जा रहा है और इसकी एक्स डेट आज है. हालांकि इसकी रिकॉर्ड डेट गुरुवार यानी कि 3 नवंबर है और डिविडेंड पेमेंट डेट 9 नवंबर है.

Happiest Minds Technologies Ltd: अंतरिम डिविडेंड देगी कंपनी
ये कंपनी अपने निवेशकों को अंतरिम डिविडेंड का तोहफा दे रही है. कंपनी ने अपने निवेशकों को 2 रुपए प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे रही है और इसकी एक्स डेट 2 नवंबर ही है. हालांकि इसकी रिकॉर्ड डेट 3 नवंबर है और ये निवेशकों को 15 नवंबर या फिर उसके बाद दिया जाएगा.
Also read जाने क्या है financial प्लानिंग
आज के ट्रेडिंग सेशन में दोनों शेयरों का प्रदर्शन
Dividend Stocks 2 नवंबर के ट्रेडिंग सेशन की बात करें तो आज Atul Ltd के शेयरों में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है और Happiest Minds Technologies Ltd के शेयर में हल्की तेजी देखने को मिल रही है.



