इन राज्यों में होगी तेज बारिश,मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

UP-Uttrakhand rain alert : लखनऊ। देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने अपना कहर बरपा रखा है। दिल्ली, हरियाणा, यूपी, एमपी, छग, महाराष्ट्र, तेलंगाना जैसे राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। यूपी के कई जिलों में तो बारिश ने तांडव मचा के रखा है। तो वहीं हिप्र और उत्तराखंड में कई सड़कें और मकान क्षतिग्रस्त हो गए है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी मध्य प्रदेश में तीन और चार अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा, कुछ इलाकों में पांच अगस्त को भी तेज बारिश हो सकती है।
पश्चिमी मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां भी तीन और चार अगस्त को भारी बारिश होगी। छत्तीसगढ़ के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में तीन अगस्त और अन्य इलाकों में चार अगस्त को बारिश होगी। वहीं दक्षिणी उत्तर प्रदेश में तीन से छह अगस्त के बीच यानी कि चार दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम राज्यों के बारे में मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश में 3 से 7 अगस्त यानी कि पांच दिनों तक भारी बरसात होने की संभावना है। पंजाब में 4 और 5 अगस्त, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में 3 से 5 अगस्त को भारी बरसात होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पांच और उत्तराखंड में छह अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होगी
Read more: DA Hike : प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! बढ़ाया गया 9% महंगाई भत्ता
UP-Uttrakhand rain alert नॉर्थईस्ट राज्यों की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, त्रिपुरा में तीन और चार अगस्त को तेज बारिश होगी। पश्चिमी भारत के राज्यों में मध्य महाराष्ट्र में अगले दो दिनों तक भारी बरसात हो सकती है। वहीं, गुजरात में तीन अगस्त, मध्य महाराष्ट्र में तीन अगस्त को तेज बारिश होगी। दक्षिणी भारत में अगले पांच दिनों तक बारिश की गतिविधियां काफी कम रहने का ही अनुमान है।



