देश

इन राज्यों में दिखेगा Cyclone Mocha का असर, जानें कहां-कहां बारिश के साथ आएगा तूफान…

Cyclone Mocha दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान मोचा का खतरा बढ़ता जा रहा है. देश की राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज यानी 7 मई को हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है. तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान कुछ बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.चक्रवाती तूफान मोका का असर अब धीरे-धीरे नजर आ रहा है. तूफान के मजबूत होने की दिशा में कई राज्यों में आज तेज हवाएं और बारिश का सिलसिला बढ़ेगा. मौसम विभाग ने तूफान से प्रभावित इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही देश के अन्य इलाकों के मौसम का हाल बताया है.

 

Also read RBI ने पुरानी पेंशन योजना पर जारी किया ये ऐलान…

 

 

Cyclone MochaIMD के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के आस-पास के इलाकों में 8 मई से 12 मई के दौरान अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा देखने को मिलेगी. वहीं, तटीय और सीमावर्ती इलाकों में 8 से 11 मई के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है. इसके अलावा 10 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, 7 मई से दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के आस-पास के इलाकों में हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button