इन यात्रियों को बड़ा तोहफा, अब किराए में मिलेगी 25 प्रतिशत की छूट

25% discount on fare for senior citizens मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई मेट्रो में 65 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों, ‘दिव्यांग’ व्यक्तियों और 12वीं कक्षा तक के छात्र लाइन 2ए और सात पर एक मई से किराये में 25 प्रतिशत रियायत का लाभ उठा सकते हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक मई को महाराष्ट्र दिवस है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि इसका लाभ ‘नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ (मुंबई वन) के हजारों धारकों को दिया जाएगा। छूट ‘मुंबई वन’ पास पर 45 या 60 यात्राओं के लिए दी जाएगी।
read more:चौकीदार ने 49 महिला के लाशों से किया रेप, परिजन कब्र पर ताला लगाने को मजबूर
शिंदे ने इस कदम को महा मुंबई मेट्रो संचालन निगम लिमिटेड (एमएमएमओसीएल) और मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की ओर से मुंबईकरों के लिए एक उपहार बताया। मेट्रो 2ए (येलो लाइन) अंधेरी वेस्ट में दहिसर ई और डीएन नगर को जोड़ती है, जबकि लाइन 7 अंधेरी ई और दहिसर ई (रेड लाइन) के बीच चलती है। बयान में कहा गया है कि रियायत का लाभ उठाने के लिए, दिव्यांग व्यक्तियों को दिव्यांगता के लिए चिकित्सा या सरकारी प्रमाण पत्र जैसे वैध दस्तावेज जमा करने होंगे, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को आयु प्रमाण देना होगा।
read more: जमकर बोरे बासी खाएं और सोशल मीडिया पर करें पोस्ट
25% discount on fare for senior citizens: इसमें कहा गया है कि छात्रों को रियायत के लिए पात्र होने के लिए स्कूल आईडी के साथ अपने या अपने माता-पिता का पैन कार्ड दिखाना होगा। बयान के अनुसार इन दस्तावेजों को लाइन 2ए और 7 मार्ग पर किसी भी टिकट खिड़की पर दिखाया जा सकता है। शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य परिवहन की बसों में यात्रा मुफ्त कर दी है, जबकि महिलाएं बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकती हैं।



