इन देशों में नए साल पर दिखाई नहीं देता सूरज, इलाकों में नहीं मिलती इंसानों की बस्ती

Sunrise Not Happen In This Country: सूर्य और चंद्रमा हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इनसे ही हमारे दिन और रात होते हैं। लेकिन दुनिया में कई ऐसी जगह हैं जहां कई दिनों तक सूर्य उदय नहीं होता है। ऐसे इलाकों में इंसानों की बस्ती नहीं मिलती है, यहां केवल सेना का डेरा या रिसर्च स्टेशन देखने को मिलता है। वहीं उत्तरी गोलार्द्ध में कई ऐसे शहर हैं जहां नए साल के पहले दिन सूरज दिखाई नहीं देता है लेकिन वहां लोग रहते हैं। पृथ्वी पर ध्रुव ऐसे इलाके हैं जहां कुछ जगहों पर तो छह महीने का दिन और छह महीने की रात होती है। एक ध्रुव छह महीने तक सूर्य के सामने रहता है तो दूसरे ध्रुव में छह महीने तक उसकी रोशनी नहीं पहुंच पाती है। यही कारण है कि दुनिया के कुछ देशों के कुछ शहरों में नए साल कि दिन सूर्य दिखाई नहीं देता है।
क्यों नहीं दिखता 24 घंटे में सूर्य
नॉर्वे को दुनिया का मिडनाइस सन वाला देश कहा जाता है मतलब यहां आधी रात के समय, घड़ी के हिसाब से रात को 12 बजे सूर्य दिखाई देता है, लेकिन ऐसा गर्मी के मौसम में ही होता है। यहां का लॉन्गईयरबेन शहर ऐसा है जहां बीच सर्दी के मौसम में सूर्य दिखता ही नही है और इस वजह से नए साल के पहले दिन 24 घंटे में कभी नहीं दिखता है। यहां 27 अक्टूबर से 14 फरवरी तक सूर्य नहीं दिखता है। नॉर्वे और फिनलैंड के बीच स्थित स्वीडन के कई शहर हैं, जहां सूर्य महीनों तक नहीं दिखता है। इनमें से किरुना ऐसा शहर है जिसकी दुनिया भर में ख्याति है। यहां सूर्य दिसंबर 11 से एक जनवरी तक सूर्य नहीं दिखता है। यहां की आबादी 23 हजार है।
Read more: 108 अंक क्यों है खास, क्या है महत्व; ‘मन की बात’ में PM मोदी ने किया जिक्र
Sunrise Not Happen In This Country: बता दें कि अमेरिका को लोग ठंडा देश नहीं मानते हैं, लेकिन लोगों का ध्यान इस बात पर नहीं जाता है कि उसका अलास्का प्रांत आर्कटिक वृत में है। यहां का यूटकियागुइक शहर ऐसा है जहां 19 नवंबर से 21 जनवरी तक सूर्य नहीं दिखाई देता है। वहीं नए साल के समय अंटार्कटिका के बहुत सारे इलाके ऐसे हैं जहां सूर्य 24 घंटे चमकता रहा है और दिसंबर जनवरी में दक्षिणी गोलार्द्ध में गर्मी का मौसम रहता है। इस वजह से अंटार्कटिका का बहुत सारा हिस्सा कई महीनों तक सूर्य के सामने रहता है और यहां दिन की रोशनी बनी रहती है।