इन जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी – RGH NEWS
देश

इन जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर बारिश हुई जबकि दोनों राज्यों के न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, रूपनगर, मोहाली, हिसार, करनाल, अंबाला, नारनौल, भिवानी, सोनीपत और चंडीगढ़ (दोनों राज्यों की साझा राजधानी) सहित दोनों राज्यों में कई स्थानों पर बारिश हुई। हरियाणा के गुरुग्राम में कई स्थानों पर जलजमाव से यातायात भी प्रभावित हुआ।

चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 13.2 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 12.6 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 11.5 डिग्री सेल्सियस, मोहाली में 14.6 डिग्री सेल्सियस और रूपनगर में 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस जबकि हिसार में रात को तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 10.5 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 12.4 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button