इन जिलों के राजस्व अधिकारियों का हुआ ट्राफंसर

Transfer रायपुर: पटवारियों के खिलाफ मिल रही लगातार शिकायतों एवं राजस्व विभाग के कामकाज में कसावट लाने के उद्देश्य से आज कलेक्टर रजत बंसल ने लंबे अरसे से एक ही तहसील में जमे 23 पटवारियों का स्थानंतरण दूसरे तहसील में की गयी है। यह पहला मौका है जब पटवारियों का स्थानंतरण जिले में ही तहसील के अंर्तगत न करके दूसरे तहसील में कर दी गयी है।
इसके साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर आये 13 पटवारियों पर कलेक्टर ने विश्वास जताते हुए नई पदस्थापना दी है। 23 ट्रांसफर हुए पटवारियों मेंमहेन्द्र धु्रव अर्जुनी, फणीभुषण बांधे बार, सुरेन्द्र सिंह कोट,करमसिंह बरिहा टोपा, नेहा धाकड़े मोपर, संतोष यादव गिधपुरी,राजीव तिवारी मुढ़पार, सी.एम.सहारे बम्हनी,खिलेश्वर पुरेना अमलीडीह, उत्सव जायसवाल कोट, कंचन जायसवाल अमोदी, विनय कुमार डहरवाल मुढ़पार, आशीष श्रीवास्तव खैरा, कौशिल्या साहू देवरीकला, भावेश वर्मा चरौदा, कोमलचंद कोसले लकड़िया, अजय कुमार प्रभाकर बिटकुली,शंकर बांधे तुलसी, युगल किशोर वर्मा गणेशपुर, मिलन कोसले चौरेंगा, रसपाल सिंह जरौद, अशोक मृचण्डे चंदेरी, रूपाली साहू गिर्रा नाम शामिल है
Transfer: वहीं, अम्बिकापुर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा जिले में पदस्थ नायब तहसीलदारों एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख के कार्यों में प्रशासनिक दृष्टिकोण से नवीन पदस्थापना किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार रघुनाथपुर अनिरुद्ध मिश्रा को अब तहसील अम्बिकापुर में नायब तहसीलदार, संजय कुमार को नायब तहसीलदार कार्यालय दरिमा, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख प्रांजल गोयल को प्रभारी नायब तहसीलदार लखनपुर एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख भुवनेश्वर टोप्पो को प्रभारी नायब तहसीलदार रघुनाथपुर के पद पर पदस्थ किया है