इंदौर टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार: ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीती मैच... – RGH NEWS
खेल

इंदौर टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार: ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीती मैच…

आखिरी पारी में ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन की धैर्यपूर्ण पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट 9 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने चार मैचों की सीरीज में 2-1 की वापसी की। सीरीज का आखिरी मुकाबला 9 से 13 मार्च तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा

 

मुकाबले के तीसरे दिन शुक्रवार को मेहमान टीम को जीत के लिए 76 रनों का छोटा-सा टारगेट मिला था, हालांकि रविचंद्रन अश्विन ने दिन की दूसरी ही बॉल पर उस्मान ख्वाजा को शून्य पर आउटकर भारतीय फैंस की उम्मीदें जगा दी। भारतीय स्पिनर्स शुरू के 11 ओवर प्रभावी भी रहे, लेकिन 12वें ओवर में बॉल बदलते ही परिस्थितियां बदल गईं। ट्रेविस हेड 49 और मार्नस लाबुशेन 28 नाबाद रहे।

इससे पहले, भारत ने दूसरी पारी में 163 रन बनाते हुए 75 रनों की बढ़त हासिल की थी। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई ने अपनी पहली पारी में 197 रन बनाते हुए पहली पारी में 88 रनों की बढ़त बनाई। भारत पहली पारी में 109 रन पर सिमट गया था।

दूसरी पारी में ऐसे गिरा ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट

  • पहला: ओपनर उस्मान ख्वाजा को दिन की दूसरी ही बॉल पर आउट कर दिया। उन्हें अश्विन ने केएस भरत के हाथाें कैच कराया।

दूसरे दिन गिरे 16 विकेट, भारत की दूसरी पारी 163 पर सिमटी
गुरुवार को दूसरे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया ने 156/4 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। 186 तक टीम के 4 ही विकेट थे, लेकिन 197 तक पूरी टीम ऑलआउट हो गई। भारत ने 2 सेशन बैटिंग की और 163 रन के स्कोर पर सभी 10 विकेट गंवा दिए।

चेतेश्वर पुजारा ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए, वहीं श्रेयस अय्यर 26, रविचंद्रन अश्विन 16, विराट कोहली 13 और रोहित शर्मा 12 रन ही बना सके। ऑस्ट्रेलिया से नाथन लायन ने सबसे ज्यादा 8 विकेट लिए।

पहली पारी में भारत 109 रन पर ऑलआउट हुआ था। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 88 रन की बढ़त मिली। अब भारत के 163 रन के स्कोर के बाद ऑस्ट्रेलिया को 76 रन का टारगेट मिला है।

दूसरी पारी में ऐसे गिरे भारत के विकेट

  • पहला : शुभमन गिल आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे और नाथन लायन की बॉल मिस कर गए। बॉल ने स्टंप को हिट किया।
  • दूसरा : नाथन लायन ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को LBW कर दिया।
  • तीसरा : मैथ्यू कुहनेमन ने विराट कोहली को LBW कर दिया।
  • चौथा : रवींद्र जडेजा नाथन लायन का तीसरा शिकार बने। उन्हें लायन ने LBW कर दिया।
  • पांचवां : स्टार्क की बॉल पर उस्मान ख्वाज ने अय्यर का शानदार कैच पकड़ा।
  • छठा : श्रीकर भरत को लायन ने बोल्ड कर दिया।
  • सातवां : नाथन लायन ने अश्विन को LBW कर दिया।
  • आठवां : स्टीव स्मिथ ने लायन की बॉल पर पुजारा का गजब का कैच पकड़ा।
  • नौवां : उमेश यादव बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में डीप मिडविकेट में कैमरून ग्रीन के हाथों कैच हुए।
  • दसवां : मोहम्मद सिराज लायन को आठवां शिकार बनें। उन्हें लायन ने बोल्ड कर दिया।

Related Articles

Back to top button