मनोरंजन

‘आशिकी 3’ की हीरोइन हुई फाइनल! इस हसीना के साथ इश्क लड़ाएंगे कार्तिक आर्यन…

Aashiqui 3 Cast Update बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम पर बने हुए हैं। फिल्म भूल भुलैया से उनकी किस्मत के सितारे बुलंद हैं। इसके अलावा उनकी झोली में आशिकी 3 नाम की फिल्म भी है। इसमें वह लीड रोल में हैं। आशिकी फ्रेंचाइजी को लेकर फैंस भी एक्साइटेड रहते हैं। आशिकी 3 में कार्तिक की एंट्री के बाद से ही लोग खुश तो हुए, लेकिन फिल्म को अभी तक लीड हिरोइन नहीं मिली। इसके लिए मेकर्स और फैंस दोनों ही इंतजार कर रहे थे। अब उनका यह इंतजार खत्म होने को है। इस फिल्म को अब उसकी फीमेल लीड मिल गई है। इस फिल्म में कन्नड़ एक्ट्रेस की एंट्री हुई है।

हमारे सहयोगी ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, आशिकी 3 में एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा नजर आएंगी। इसमें वह कार्तिक के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी। उनसे जुड़े सूत्रों की माने तो आकांक्षा कई दफे आशिकी 3 के मेकर्स से मिल चुकी हैं। इसके बाद ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अब कार्तिक आर्यन के साथ फ्रेश चेहरा नजर आएगा। हालांकि अभी तक मेकर्स या एक्ट्रेस की तरफ से ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।

 

 

Read more Commercial LPG सिलेंडर 158 रुपये हुआ सस्ता, जानें नई कीमत…

 

 

Aashiqui 3 Cast Updateआपको बता दें, आशिकी फ्रेंचाइजी में यह हमेशा ही देखने को मिला है कि इसमें फ्रेश चेहरा ही नजर आाय है। आशिकी में अनु अग्रवाल-राहुल रॉय की जोड़ी, आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा की जोड़ी। इसके अब कार्तिक आर्यन और आकांक्षा शर्मा की जोड़ी, नए एक्टर्स को लेने से ही फिल्म हिट होती आई है। अब इस बार देखना है कि आशिकी 3 कितनी सक्सेस होती है।

 

Related Articles

Back to top button