देश
आम आदमी पार्टी की पहली सूची जारी

Mizoram AAP Candidates List: इंफाल। मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने चार उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। बता दें कि भाजपा ने भी एक के बाद एक दो सूची जारी कर 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। मिजोरम में आगामी सात नवंबर को विधानसभा चुनाव है। इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

3 दिसंबर को होगी मतगणना
Mizoram AAP Candidates List: मणिपुर में नामांकन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर है और 21 अक्टूबर को नामांकन की जांच होगी। साथ ही, उम्मीदवार 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मालूम हो कि 40 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव का आयोजन 7 नवंबर को किया जाएगा और 3 दिसंबर को इसके नतीजे घोषित होंगे।



