आफत बनी गर्मी! अवॉर्ड समारोह में 11 की लू से मौत, 24 लोगों का इलाज जारी... – RGH NEWS
देश

आफत बनी गर्मी! अवॉर्ड समारोह में 11 की लू से मौत, 24 लोगों का इलाज जारी…

Maharastra महाराष्ट्र के नवी मुंबई ( mumbai)में रविवार को महाराष्ट्र भूषण इवेंट में हीटस्ट्रोक के चलते 11 लोगों की मौत हो गई। 24 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरने वालों में 8 महिलाएं हैं, इनमें ज्यादातर बुजुर्ग हैं।

 

गृहमंत्री अमित शाह ने समाजसेवी दत्तात्रेय नारायण को अवॉर्ड दिया। इवेंट में उनके लाखों प्रशंसक शामिल हुए थे। सभी लोग कार्यक्रम देख और सुन सकें, इसके लिए मैदान में ऑडियो और वीडियो फैसिलिटी का पूरा प्रबंध किया गया था, लेकिन लोगों के बैठने के लिए जो व्यवस्था की गई थी, उसके ऊपर कोई शेड नहीं लगाया गया था।

 

 

Also read CG News: बस और ट्रैक्टर में हुई जोरदार भिड़ंत, हादसे में 7 से 8 लोग घायल…

 

 

Maharastraमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लू के चलते अस्पताल में भर्ती हुए लोगों से मिलने गए। अस्पताल (hospital) बाहर निकलने पर उन्होंने मीडिया को बताया कि इवेंट में 7-8 लोगों की जान गई है, जबकि 50 लोगों को लू लगने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। इनमें से 24 लोगों का इलाज जारी है, बाकी लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया।

Related Articles

Back to top button