आप भी UPI पेमेंट फेल होने से हैं परेशान...तो अपनाएं ये आसान टिप्स – RGH NEWS
बिजनेस

आप भी UPI पेमेंट फेल होने से हैं परेशान…तो अपनाएं ये आसान टिप्स

UPI Paymentयूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) आज देश का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट सिस्टम हो गया है। आप में से अधिकतर लोग आज UPI का इस्तेमाल कर रहे होंगे। कई बार आपको UPI पेमेंट के फेल होने से काफी परेशानी हो जाती होगी। कुछ नहीं तो हफ्ते में एक बार UPI पेमेंट फेल की समस्या से दो-चार होना ही पड़ता है। अगर आपका भी यूपीआई पेमेंट बार-बार फेल हो जाता है तो इन टिप्स को अपनाकर आप इसकी संभावना को कम कर सकते हैं।

अगर यूजर द्वारा डाली गई यूपीआई डिटेल्स जैसे यूपीआई आईडी, मोबाइल नंबर गलत है तो ऐसी स्थिति में आपका यूपीआई ट्रांजैक्शन फेल हो सकता है। ऐसे में यूपीआई के जरिए पेमेंट करने से पहले आप सभी डिटेल्स को क्रॉस चेक कर लें।

यूपीआई ऐप या बैंक का सर्वर फेल होने पर भी यूपीआई पेमेंट फेल हो सकता है। ऐसे में आप अपने बैंक से संपर्क करें।

 

Read more: Raigarh News: बेरोजगारी भत्ता योजना : जिले के 2691 पंजीकृत हितग्राहियों के खाते में अंतरित हुयी 67 लाख 27 हजार 500 रुपए

अक्सर बैंक या पेमेंट गेटवे यूजर्स के ऊपर यूपीआई पेमेंट की लिमिट को तय कर देते हैं। ऐसे में यह चेक करें की कहीं आपकी डेली लिमिट खत्म तो नहीं हो गई है। अगर ऐसा है तो आप पेमेंट नहीं कर पाएंगे।

यूजर्स हमेशा कोशिश करें कि अपनी यूपीआई आईडी से एक से अधिक बैंक खाते को लिंक करें। इससे एक बैंक का सर्वर फेल होने की स्थिति में आप दूसरे बैंक खाते से पेमेंट कर सकते हैं।

जिस भी यूजर्स को यूपीआई पेमेंट कर रहे हैं उसके डिटेल्स को क्रॉस चेक करें। इसके बाद पिन सही डालें।

UPI Payment अपने इंटरनेट कनेक्शन को चेक कर लें। इंटरनेट स्पीड कम होने के कारण भी यूपीआई पेमेंट फेल हो सकता है।

Related Articles

Back to top button