आपको भी गैस-एसिडिटी ने कर रखा है परेशान? कर लें इन 4 चीजों का उपाय, तुरंत मिलेगा फायदा – RGH NEWS
स्वास्थ्य

आपको भी गैस-एसिडिटी ने कर रखा है परेशान? कर लें इन 4 चीजों का उपाय, तुरंत मिलेगा फायदा

Home Remedies for Gas Acidity: पेट की गड़बड़ी की वजह से आजकल बदहजमी (Indigestion) होना आम दिक्कत होती जा रही है. कई बार कुछ भी तला-भुना या मसालेदार खा लेने पर अगले 2-3 दिनों तक अपच या गैस ((Gas)) की परेशानी झेलनी पड़ती है. समस्या तब ज्यादा बढ़ जाती है, जब आप काम-धंधे पर बाहर निकलने वाले होते हो और पेट की तकलीफ आपके कदम आगे नहीं बढ़ने देती. आज हम आपको अपच और गैस से छुटकारा दिलाने वाले 4 आसान घरेलू उपाय आपको बताते हैं.

अपच और गैस के घरेलू उपाय

तुलसी एक पवित्र पौधा तो है ही, उसमें कई जबरदस्त आयुर्वेदिक गुण भी पाए जाते हैं. अपच होने पर आप एक गिलास पानी भरकर उसमें तुलसी के 4-5 पत्ते डाल लें. इसके बाद उस पानी को उबाल लें. उबलने के बाद उस पानी को उतार लें. थोड़ा गुनगुना होने पर आप उस पानी को चाय की तरह थोड़ा-थोड़ा करके पी जाएं. इससे आपका पेट ठीक हो जाता है.

Read more:कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, फिर बढ़ेगा 4% DA

नींबू-पानी (Lemon Water) भी पेट की गड़बड़ी को दूर करने का बढ़िया उपाय है. पेट में गर्मी या अपच होने पर आप एक गिलास पानी लें और उसमें नींबू व नमक घोल लें. इसके बाद उस पानी को पी जाएं. दिन में 2-3 बार इस उपाय को करने से आपको राहत महसूस होने लगती है.

 

 Home Remedies for Gas Acidity: सर्दियों में चाय में इस्तेमाल होने वाली अदरक एक कॉमन डिश है. अदरक में कई सारे आयुर्वेदिक गुण पाए जाते हैं. अगर आप पेट की दिक्कत या गैस बनने से परेशान हैं तो एक कप पानी में थोड़ी सी अदरक (Ginger) डालकर उसे उबाल लें. इसके बाद उस पानी को छानकर पी लें. ऐसा करने से गैस में काफी राहत मिलेगी और पेट का दर्द भी कम हो जाएगा.

Related Articles

Back to top button