आज 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस.. प्रधानमंत्री मोदी समेत राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किया योगाभ्यास

रायपुर: आज भारत समेत दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा हैं। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू में हैं जबकि रायपुर के साइंस कॉलेज में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुई। (INDIA Live News and Updates 21st June 2024) इसी तरह भोपाल के सीएम हाउस में मोहन यादव अपने साथी अफसरों के साथ योग कार्यक्रम में शामिल हुए।
बात करें यूपी की तो यहाँ लखनऊ राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी योग कार्यक्रम में शामिल हैं।
बता दें कि मन और शरीर के बीच एकात्म स्थापित करने की भारतीयों की पुरातन विधा योग के विश्व पटल पर आधिकारिक रूप से छा जाने का यह दसवां साल है। आज दुनियाभर में 10वां विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है।
21 जून को ही योग दिवस क्यों
योग दिवस हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन तय करने की भी खास वजह है। असल में 21 जून साल का दिन सबसे लंबा दिन होता है। (International Day of Yoga 2024 Live Images and Videos) इसके बाद सूर्य धीरे-धीरे दक्षिणायन होने लगता है। इस दिन को अध्यात्म और योग के लिए खास माना जाता है। इसी वजह से योग दिवस के लिए 21 जून की तारीख तय की गई।