आज से बदलेगी इन राशि वालों की किस्मत, मिलेगी तरक्की – RGH NEWS
राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

आज से बदलेगी इन राशि वालों की किस्मत, मिलेगी तरक्की

Luck of These 5 Zodiac: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ग्रहों के परिवर्तन से ही इंसान की तकदीर में भी परिवर्तन होता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है।

शास्त्रों की मानें तो 16 नवंबर को मंगल ग्रह सुबह 10.04 मिनट से वृश्चिक राशि में प्रवेश करने वाले हैं। पुरोहितों की मानें तो मंगल ग्रह 28 दिसंबर, 2023 रात्रि 12.21 मिनट तक इसी राशि में गोचर करेंगे।

मेष– थोड़े संघर्ष के बाद लाभ। नई खरीदारी। निकट के लोगों से विवाद। प्रशासन, सेना-पुलिस से जुड़े लोगों के लिए लाभप्रद।

वृष– जीवनसाथी, साझेदारी में संघर्ष। घर में स्वास्थ्य समस्या। थोड़ा वित्तीय तनाव। आत्म मंथन का समय।

मिथुन– प्रतिस्पर्धा में सफलता। लेनदारी-देनदारी का निपटारा। नए कार्य में निवेश, स्वभाव में उग्रता।

कर्क– छात्रों के लिए बेहतर। पूर्वानुमान संबंधी कार्य में पूंजी निवेश से परहेज हितकर। अतिरिक्त प्रयास से कुछ रुके काम बनेंगे।

सिंह– चल-अचल संपत्ति की खरीदारी। सार्वजनिक जीवन में सम्मान किंतु व्यक्तिगत मामलों में संघर्ष का सामना करेंगे।

कन्या आत्मविश्वास एवं पराक्रम बढ़ेगा। छोटे भाई-बहन की अच्छी प्रगति होगी। कुछ लंबित कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला -आर्थिक लाभ, धन संचय, नए कार्य में पूंजी निवेश। घर में मांगलिक कार्य के साथ कुछ स्वास्थ्य कार्यों पर खर्च। वाणी में कड़वापन की वजह से कुछ रिश्तो में दूरी बढ़ेगी। रिश्तों में मध्य मार्ग अपनाना हितकर।

वृश्चिक– स्वराशि के मंगल से आत्मविश्वास, पराक्रम, मान-सम्मान बढ़ेगा। चल-अचल संपत्ति में निवेश। नए संबंध-संपर्क बनेंगे। कुछ नए कार्य में संलग्नता। व्यवहार में उग्रता से टकराव। पारिवारिक जीवन में संवेदनशीलता बढ़ेगी और विवादित मामलों में सफलता मिलेगी।

धनु– कानूनी विवाद, स्वास्थ्य पर खर्च की अधिकता। स्वयं तथा घर के सदस्य की स्वास्थ्य समस्या। चिकित्सा, अनुसंधान, शासन-प्रशासन, परिवहन तथा आयात-निर्यात से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत शुभ। विरोधी पस्त रहेंगे।

मकर -बड़ा आर्थिक लाभ। आमदनी के नए स्रोत की प्राप्ति। मान- सम्मान। प्रतियोगिता परीक्षा, विवादित मामलों में सफलता। रुके हुए कार्य बनेंगे। अधिकांश लोगों से सहयोग मिलेगा।

कुंभ – कार्यक्षेत्र में तरक्की। आर्थिक लाभ। चल-अचल संपत्ति की खरीद-बिक्री। मरम्मत-निर्माण कार्य पर खर्च। परिवार एवं समाज में सम्मान की प्राप्ति। घर में मांगलिक कार्य। छात्रों को थोड़े अतिरिक्त श्रम की आवश्यकता पड़ेगी।

Luck of These 5 Zodiac मीन– छोटी-लंबी धार्मिक एवं पर्यटन स्थल की यात्रा। धार्मिक कार्यों में संलग्नता। भाग्य का साथ मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे। आत्मविश्वास एवं पराक्रम के बल पर आधे-अधूरे कार्य पूर्ण करेंगे। चल-अचल संपत्ति बढ़ेगी।

Related Articles

Back to top button