आज से पलटी मारेगी इन लोगों की किस्मत,मिलेगी पदोन्नति

Mercury Transit in Libra 2023: बुध ग्रह व्यापार, बुद्धि, तर्कशक्ति, गणित, अर्थव्यवस्था, शेयर बाजार और वाणी के कारक हैं. बुध शुभ हो तो जातक बड़ा कारोबारी और वाक्कला में निपुण बनता है. आज 19 अक्टूबर 2023 को बुध गोचर करके तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं. इसके बाद बुध नक्षत्र परिवर्तन करके 22 अक्टूबर को स्वाति नक्षत्र और 31 अक्टूबर को विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. फिर 6 नवंबर को बुध गोचर करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे. बुध की स्थिति में ये सभी बदलाव 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेंगे. इन जातकों को धन लाभ के साथ तरक्की भी मिल सकती है.
बुध देंगे बड़ा लाभ
कर्क राशि: कर्क राशि वालों के बुध गोचर बेहद शुभ है. ये जातक दिवाली से पहले ही दिवाली मना लेंगे. इन जातकों को वाहन और प्रापर्टी मिल सकती है. इन लोगों को हर कदम पर किस्मत का साथ मिलेगा. आपको जमकर धन लाभ होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. विशेष तौर पर प्रापर्टी, रियल स्टेट और जमीन- जायदाद से जुड़ा काम करने वालों को बड़ा लाभ होगा. नौकरी करने वालों को भी तरक्की मिल सकती है.
read more: Raigarh News: घर पर अवैध बिक्री के लिए शराब रखे होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस की रेड
तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए बुध का राशि परिवर्तन बहुत शुभ रहेगा. इन जातकों के व्यक्तित्व में निखार आएगा. लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे. आपके जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. आय के नए स्त्रोत मिलेंगे. जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे. आप बड़ी बचत करने में कामयाब रहेंगे. यह समय आपका भाग्योदय करेगा. सिंगह जातकों का विवाह तय होगा.
Mercury Transit in Libra 2023: कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए बुध का गोचर दिवाली से पहले ही दिवाली मनवा देगा. इन जातकों को किस्मत का साथ मिलने लगेगा. रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे. रुका हुआ पैसा मिलने से राहत मिलेगी. आपका प्रमोशन हो सकता है. वेतन बढ़ सकता है. नई नौकरी मिल सकती है. बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. कोई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है)



