आज से तीन दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

भोपाल। President Ram Nath Kovind in MP : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से तीन दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रपति शुक्रवार शाम 5:30 बजे भोपाल पहुंचेंगे। यहां से राजभवन जाएंगे। शाम 6:00 बजे राजभवन पहुंचेंगे।
President Ram Nath Kovind in MP : पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा इंतजाम के लिए एक हजार जवान भोपाल पुलिस को दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर होंगे। गुरुवार की शाम राष्ट्रपति के कारकेड की फाइनल रिहर्सल हुई।
President Ram Nath Kovind in MP कल यानी शनिवार को राष्ट्रपति वन नेशन वन हेल्थ सिस्टम इस द नीड ऑफ ऑनर’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें कि यह कार्यक्रम 10.50 से 01 बजे तक कुशाभाऊ इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम होगा। शाम 5:00 बजे नवीन स्वास्थ्य संस्था भवनों का भूमि पूजन करेंगे। 29 मई को सुबह 8:30 बजे उज्जैन के लिए रवाना होंगे।