आज बढ़त बनाने के मूड में भारतीय शेयर बाजार
nikkie index:भारतीय शेयर बाजार इस सप्ताह पहली बार बढ़त बनाने के में मूड दिख रहा है. चीन में बढ़ते कोरोना के कहर से दुनियाभर के शेयर बाजार दबाव में हैं. यही कारण रहा कि बुधवार को भारतीय बाजार बढ़त बनाने के बाद भी नुकसान पर बंद हुआ. आज ग्लोबल मार्केट से भी पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं, जिसका निवेशकों के सेंटिमेंट पर भी दिखेगा.
सेंसेक्स पिछले सत्र में 636 अंक टूटा और 61,067 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 186 अंक लुढ़ककर 18,199 पर बंद हुआ था. एक्सपर्ट का कहना है कि इस सप्ताह के बीते तीन कारोबारी सत्र में भारतीय निवेशक दबाव में दिखे और उन्होंने जमकर बिकवाली व मुनाफावसूली की. पिछले सत्र में तो बाजार ठीक-ठाक बढ़त बनाने के बाद गिरा है. इससे पता चलता है कि कोरोना के बढ़ते मामलों ने बाजार का ट्रेंड बदलना शुरू कर दिया है. हालांकि, आज ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे और बाजार के बढ़त बनाने के पूरे आसार हैं.
Read more:बजट से पहले ही हुई इन लोगों की चांदी, 3 लाख तक इनकम टैक्स माफ
अमेरिका में बाजारों का हाल
अमेरिका में मंदी की आशंका के बीच निवेशकों का उत्साह बना हुआ है और क्रिसमस से पहले बाजार में किस्मत आजमाने वालों ने जमकर निवेश किया है. पिछले सत्र में अमेरिका के प्रमुख शेयर बाजार S&P 500 पर 1.49 फीसदी का उछाल दिख रहा तो DOW JONES 1.60 फीसदी की तेजी पर बंद हुआ, जबकि NASDAQ ने 1.54 फीसदी की बढ़त बनाई.
nikkie index:अमेरिका की तर्ज पर यूरोपीय बाजारों में भी तेजी दिखी और सभी प्रमुख बाजार बढ़त के साथ बंद हुए. यूरोप के बड़े शेयर बाजारों में शामिल जर्मनी का स्टॉक एक्सचेंज पिछले सत्र में 1.54 फीसदी की बढ़त पर बंद हुआ तो फ्रांस का शेयर बाजार 2.01 फीसदी की बढ़त पर दिखा, जबकि लंदन के स्टॉक एक्सचेंज पर 1.74 फीसदी की बढ़त दिखी.



