आज काम-धंधे में वाणी पर रखें नियंत्रण,जानें अपना राशिफल – RGH NEWS
राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

आज काम-धंधे में वाणी पर रखें नियंत्रण,जानें अपना राशिफल

Horoscope Today 04 August 2023  : शुक्रवार को मिथुन राशि के लोग बॉस की डांट पर नाराज होने के बजाय उसके पीछे छिपे कारण का पता लगाए और अपनी कमियों में सुधार करें, वहीं मकर राशि के व्यापारियों को आज के दिन रुका हुआ धन मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति में भी कुछ सुधार होगा.

मेष – इस राशि के लोगों को काम के दौरान सिर्फ अपने काम पर फोकस करना है, इधर-उधर की बातों में फस कर अपना समय बर्बाद न करें. दिन की शुरुआत व्यापारी वर्ग के लिए बहुत अच्छी नहीं रहने वाली है, लेकिन शाम तक आपको अपेक्षित मुनाफा होने की संभावना है. युवा बुरी संगति के प्रवृत्ति वाले लोगों से दूर रहें. नशीले पदार्थों की लत भूल से भी न लगाएं. इसकी लत आपकी सेहत के साथ आपके करियर के लिए भी खतरा बन सकती है. घर में मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अचानक से सेहत में गिरावट की आशंका है. सेहत की बात करें तो मौसम में बदलाव स्वास्थ्य में भी कुछ बदलाव ला सकते हैं, यह बदलाव नकारात्मक होंगे जिससे निजात पाने के लिए आपको प्रयास करना होगा.

वृष – वृष राशि के लोग दूसरों की बातों पर सौम्य प्रतिक्रिया देते हुए विवादों को टालने का प्रयास करें और ऑफिस का माहौल शांत बनाए रखें. व्यापारी वर्ग कर्मचारियों की गलतियों को राई का पहाड़ न बनाए,  यदि गलती माफ करने योग्य है तो उन्हें माफ कर आगे से सतर्क रहने की सलाह दें. युवाओं को मुश्किल समय में राजनीतिक सहायता मिलेगी, उनकी मदद से असंभव से प्रतीत हो रहे कार्य भी आसानी से हो जाएंगे. संतान की पढ़ाई को लेकर चिंतित हो सकते हैं अपने करियर से समय निकालकर उन पर ध्यान दें. सर्वाइकल पेशेंट अलर्ट रहे उनकी दिक्कतें पुनः उभर सकती हैं जिस कारण गर्दन के दर्द की समस्या ज्यादा बढ़ सकती है. चोट चपेट से भी बच कर रहें.

मिथुन – इस राशि के लोग बॉस की डांट पर नाराज होने के बजाय उसके पीछे छिपे कारण का पता लगाए और अपनी कमियों में सुधार करें. व्यापारी वर्ग की बात करें तो उन्हें आमदनी में वृद्धि के लिए बेहतर और नए विकल्प ढूंढने होंगे. युवा वर्ग सामाजिक परेशानी से निपटने के लिए स्वयं की कमियों का पता लगाएं और आंतरिक मार्गदर्शन पर कार्य करना सबसे अच्छा और प्रभावशाली तरीका होगा आपके लिए. घर के मुखिया की लापरवाही से घर का माहौल खराब हो सकता है, यदि मुखिया स्वयं आप है तो जल्दी ही आपको कोई उचित फैसला लेना होगा. सेहत में सिर में दर्द की समस्या हो सकती है, माइग्रेन के मरीज भरपूर नींद लें वरना उनकी दिक्कतें उभर सकती है.

कर्क – कर्क राशि के लोगों को विदेश में जॉब करने के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं. किसी भी ऑफर को एक्सेप्ट करने से पहले से अच्छे से विचार जरूर कर लें. ग्रहों की स्थिति कपड़ा व्यापारियों के सपोर्ट में है, माल कस्टमर की पसंद अनुसार स्टोर करें मुनाफा अच्छा होगा. व्यक्तिगत जीवन के साथ घरेलू जिम्मेदारियों को निभाना भी युवाओं का कर्तव्य है, इससे जी न चुराएं. हायर एजुकेशन की चाह रखने वाले अभिभावकों को बच्चों को विदेश भेजने के लिए पैसो का बंदोबस्त करना पड़ सकता है. किडनी की दिक्कत से परेशान हो सकते हैं इसलिए डॉक्टर से तुरंत परामर्श करें और इसका इलाज शुरू करें.

सिंह – इस राशि के लोगों पर कार्यक्षेत्र में पहले की जिम्मेदारियों के साथ नई जिम्मेदारियां भी सौंपी जा सकती है, जिससे वर्क लोड बढ़ जाएगा. आज के दिन कॉन्ट्रैक्ट बेस पर काम करने व्यापारियों को बढ़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. युवाओं को भाग्य का पूरा साथ मिल रहा है अब बस आपको मेहनत करनी है, जब कर्म और भाग्य दोनों मिलकर कार्य करेंगे तभी आपका सुनहरा भविष्य तैयार होगा. घरेलू खर्च बढ़ने से कुछ परेशानियों का अनुभव कर सकते हैं, लेकिन खर्च से परेशान होने के बजाय आय के साधन बढ़ाने का प्रयास करें. खांसी, जुकाम बुखार से परेशान हो सकते हैं, इसलिए डॉक्टर से परामर्श करके दवा जरूर लें.

कन्या – कन्या राशि के लोगों के ऑफिस के कार्यों में उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप करने से कार्यालय की स्थिति में सुधार आएगा. व्यापारी वर्ग अपना भला करने के चक्कर में किसी के साथ अहित करने से बचें. किसी के साथ गलत करके अपना भला कभी नहीं किया जा सकता है. ग्रहों की स्थिति युवा वर्ग के फेवर है क्योंकि प्रेम प्रसंग में चल रहें लोगों को घरवालों की तरफ से विवाह की मंजूरी मिल सकती है. परिवार में जमीन जायदाद से संबंधित मामले उभर सकते हैं जिस कारण अपनों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है. जंक फूड और नॉनवेज खाने से परहेज करें वरना पेट से संबंधित दिक्कत से परेशान हो सकते हैं.

तुला – इस राशि के लोगों को एक विशेष सलाह दी जाती है कि काम को पूरा करते समय सटीकता और गति का ध्यान रखें. व्यापारी वर्ग उत्पाद की क्वालिटी मेंटेन करते चलें, क्वालिटी के साथ खिलवाड़ करने पर ग्राहक कंप्लेन कर सकते हैं. युवा वर्ग दोस्तों के साथ दिखावे बाजी करने से बचें, जैसे हैं वैसे रहे दोस्ती यारी में इसकी कोई जरूरत नहीं होती है. परिवार से दूर रहने वाले लोगों को घर के सदस्यों के साथ हुई नोकझोंक, खट्टी मीठी यादें सब याद आएंगी. वर्तमान समय में आपको फिट रहने पर फोकस करना होगा, इसके लिए आप संतुलित आहार और कुछ एक्सरसाइज को अपने दिनचर्या में शामिल करें.

वृश्चिक – वृश्चिक राशि  के लोग नए अवसर को खोजने के लिए अपने दिमाग को सक्रिय रखें, अवसर का लाभ उठाने से ही आप करियर में ग्रोथ कर सकेंगे. कारोबारी व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें, इस समय आपका फोकस व्यापार पर होना चाहिए न कि अन्य गतिविधियों पर. युवा वर्ग वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि किसी बात को लेकर दोस्त यारों के साथ अनबन होने की आशंका है. यदि घर वालों के साथ राय मशवरा करते हैं तो उनकी राय को अहमियत भी दे, जिससे उन्हें भी अच्छा महसूस हो. बाहर के खाने से परहेज करें, साथ ही पानी भी गर्म पिएं क्योंकि स्टमक इंफेक्शन होने का खतरा है.

धनु – इस राशि के लोगों पर अपने अधीनस्थों को ट्रेन्ड करने की जिम्मेदारी मिल सकती है, ऐसे में आपको अपना शत प्रतिशत योगदान देना चाहिए. व्यापारी वर्ग को बिजनेस डील के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा के दौरान अपने लगेज को चेक करते रहें क्योंकि गुम होने की आशंका है. युवाओं को किसी शुभ काम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है ऐसा कोई भी अवसर हाथ से जाने न दें. किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले पिता के साथ विचार विमर्श अवश्य करें साथ ही घर से निकलने से पहले उनका आशीर्वाद लेकर निकले. सिलाई करने वाली महिलाएं हाथ पैर में दर्द और सूजन की समस्या से परेशान हो सकती है, लगातार बैठकर काम करने से बचें.

मकर – मकर राशि के लोग काम में गलती की गुंजाइश न करें, वरना बॉस अधिक नाराज हो सकते हैं और भरी सभा में आपको शर्मिंदा भी कर सकते हैं. आज के दिन व्यापारी वर्ग को रुका हुआ धन मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति में भी कुछ सुधार होगा. युवाओं का मन कुछ परेशान हो सकता है जिसके चलते धैर्यशीलता और गति में भी कमी आएगी. रिशतेदार का आगमन हो सकता है, वह आपके पास आर्थिक मदद की उम्मीद से आ सकते है. स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य है.

कुंभ – इस राशि के लोगों को काम के प्रति लापरवाही दिखाने पर भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए आलस्य त्याग कर कामों को पूरा करने पर ध्यान दें. व्यापारी वर्ग प्रतिद्वंद्वियों से बचकर रहें, साथ ही उनकी गतिविधियों पर पैनी निगाह रखें क्योंकि वह आपकी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं. युवा वर्ग अपने व्यवहार की कमियां जानकर उसे दूर करने का प्रयास करें. छोटे भाई बहनों से उनके करियर को लेकर  डिस्कशन करते रहे, इससे उनका मार्गदर्शन भी होगा. अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें क्योंकि यूरिन इन्फेक्शन होने की आशंका है.

Horoscope Today 04 August 2023 मीन – मीन राशि के जिन लोगों का आज इंटरव्यू है, वह इंटरव्यू पर जाने से पहले समय माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकले, सफलता मिलेगी. व्यापारी वर्ग व्यापार से संबंधित सभी लेन देन लिखा पढ़ी के साथ करें, जिससे भविष्य में भुगतान से संबंधित कोई दिक्कत न हो. किसी तीसरे के बातों में आकर अपने करीबी मित्र से बहस करने से बचे, दोस्ती में शक की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, जिसे व्यर्थ गंवाने से बचना चाहिए. सेहत में पेट के निचले हिस्से में दर्द होने की समस्या को हल्के में बिल्कुल भी न लें, और तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. RGHNEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Related Articles

Back to top button