आज इन तीन राज्यों में चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान…

Assembly Election 2023 Dates त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में फरवरी के मध्य में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। चुनाव आयोग दोपहर 2.30 बजे इसका ऐलान करेगा। नागालैंड में 12 मार्च, मेघालय में 15 मार्च और त्रिपुरा में 22 मार्च को विधानसभा कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसलिए फरवरी के अंत तक चुनाव कराए जाने की ज्यादा संभावना है।
मेघालय में अभी एनपीपी ( नेशनल पीपुल्स पार्टी) की सरकार है। कोनराड संगमा मुख्यमंत्री हैं। त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है। राज्य की कमान माणिक साहा के हाथों में हैं। नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की सरकार है और नेफियू रियो मुख्यमंत्री हैं।
Also Read Raigarh News: प्लेसमेंट सफाईकर्मी पहुंचे कलेक्ट्रेट, ठेका प्रथा बन्द कर नियमितीकरण की उठाई मांग…
इस साल 9 राज्यों में चुनाव, शुरुआत नॉर्थ ईस्ट
Assembly Election 2023 Dates 2024 में लोकसभा चुनाव के पहले पूर्वोत्तर के राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के अलावा कुल 9 राज्यों में चुनाव होंगे। नॉर्थ ईस्ट के बाद अप्रैल या मई में कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव कराए जाने की संभावना है।
इसके अलावा 40 सदस्यों वाली मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल भी इसी साल 17 दिसंबर को खत्म हो रहा है। जबकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में जनवरी 2024 में अलग-अलग तारीखों पर कार्यकाल खत्म होगा।



