रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

आखिरकार BJP का जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ, छेड़छाड़ के रिपोर्ट हुए दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

रायगढ़ न्यूज़  सोमवार को रायगढ़ के जिला भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। तीन दिन पहले पुलिस थाने में पीड़िता भाजपा कार्यकर्ता ने इस मामले की शिकायत की थी।

जिला भाजपा में आये भूचाल की लपेटे में अंततः जिला भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल भी आ गए हालांकि उनके ऊपर पार्टी ने नहीं बल्कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके ऊपर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में तीन दिन पहले पीड़िता ने थाने पहुंचकर उमेश अग्रवाल के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत पर दी थी।

 

पुलिस ने बताया कि शिकायत की जांच उपरांत पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर लिया है। हालांकि शुरुआती दिन से माना जा रहा था कि पीड़िता स्वयं थाने गयी है और मीडिया में सारी बातें जिस तरह से आई थी , इससे FIR होना लगभग तय माना जा रहा था।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button