आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत; 16 घायल…

West Bengal News पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को विभिन्न जिलों में हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली ने छह की जान ले ली, जबकि अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 16 लोग घायल हो गये हैं. मृतकों में 3 पश्चिम मेदिनीपुर, 2 पुरुलिया और 1 मैनागुड़ी के रहने वाले हैं. पुरुलिया में बिजली गिरने से 12 और घायल हो गये हैं. एक दिन में एक साथ इतने लोगों की मौत के बाद इलाके में हाहाकार मच गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार चार-पांच मजदूर जूट के खेत में काम करने गये थे. अचानक ही तेज बारिश होने लगी, तो वे लोग एक ताड़ के पेड़ के नीचे शरण ली और वही उनका काल बना. उस ताड़ के पेड़ पर बिजली गिरी. दोनों की तत्काल मृत्यु हो गई.
केशपुर ग्रामीण अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद वर्तमान में उनका मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है. दो घायलों में से एक की हालत गंभीर है. घटना शुक्रवार दोपहर केशपुर के कलाग्राम ग्राम पंचायत के घोलसोरापोटा गांव में हुई. पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतकों में खोकोन दोलाई (34) और ममता दोलाई (30) हैं.
Read more तेज रफ्तार एसयूवी के ट्रक से टकराने से 4 लोगों की दर्दनाक की मौत…
खेत में काम करते समय किसान की हुई मौत
West Bengal Newsउधर, खेत पर काम करते समय आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई. इस घटना से जलपाईगुड़ी के मैनागुड़ी के अमगुरी के कन्या बाड़ी इलाके में शोक छा गया. मालूम हो कि किसान नीरेंद्रनाथ अधिकारी (50) उस दिन जमीन पर काम कर रहे थे.



