आकाशीय बिजली गिरने से 14 लोगों की दर्दनाक मौत…

West Bengal पश्चिम बंगाल के पांच जिलों में गुरुवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई. आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बिजली गिरने से पूर्वी बर्धमान जिले में चार तथा मुर्शिदाबाद और उत्तर-24 परगना में दो-दो लोगों की मौत हो गई.
West Bengalपश्चिम बंगाल के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पश्चिम मिदनापुर और हावड़ा ग्रामीण जिलों से छह और लोगों की मौत की सूचना मिली है. मरने वालों में ज्यादातर किसान थे जिनके ऊपर खेती का काम करते हुए बिजली गिर गई. आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी के मुताबिक, कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, पुरबा बर्धमान और मुर्शिदाबाद सहित दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बिजली कड़कने के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ीं.
Also read Rashifal 28 April: आज इन 5 राशियों को नौकरी-कारोबार में मिलेगी बंपर सफलता, पढ़ें अपना राशिफल…
West Bengalक्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने कहा कि अलीपुर में शाम चार बजकर 45 मिनट पर तेज हवा चलने की सूचना मिली थी और इसकी अवधि बहुत कम थी. यह कोई तूफान नहीं है.



