आकाशीय बिजली गिरने से मचा हड़कंप, आधा दर्जन दुकानें क्षतिग्रस्त, 3 लोग घायल

Half a dozen shops damaged due to heavy rains: भिंड। मध्य प्रदेश के जिले भिंड में बेमौसम बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। विलाव गांव में बादल गरजने के साथ-साथ एक मकान पर आसमानी बिजली गिर गई, जिसमें बनी आधा दर्जन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। दुकान के मलवे में दबने से डेयरी संचालक पिता-घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
read more:श्रम दिवस पर होगा श्रमवीरों का सम्मान
दरअसल अचानक बदले मौसम के मिजाज से लोग चिंतित है। जहाँ लोग अप्रैल के महीने में भीषण गर्मी से जूझते थे। उसी महीने रिमझिम बारिश हो रही है। आज सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए है रुक-रुककर रिमझिम बारिश हो रही है। उसी दौरान आज सुबह बादलों के तेज गरज के साथ अचानक आसमानी बिजली तड़की और विलाव गांव के स्थित एक मार्किट में जा गिरी। जिसमें आधा दर्जन दुकाने क्षत्रिग्रस्त हो गई।
read more:मुख्यमंत्री ने मुंगेली में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात
Half a dozen shops damaged due to heavy rains: इसी मार्किट में डीडी कुमार अपने बेटे नमन के साथ डेयरी का संचालन करते है। दोनो बाप बेटे दुकान के मलवे में दब गए। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर दोनो पिता और पुत्र को मलवे से बाहर निकाला। दोनो को गभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उनका इलाज चल रहा है।



