आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत – RGH NEWS
अन्य खबर

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत

Two killed in lightning strike in Chhattisgarh: कोरबा, 26 मार्च । छत्तीसगढ़ में सुरजपुर जिले के एक गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई और एक अन्य झुलस गया।

Read more: मुख्यमंत्री ने किया राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि का अंतरण

सूरजपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को उस समय हुई, जब पीड़ित प्रतापपुर विकास खंड के मदननगर गांव में गन्ने के खेत में काम कर रहे थे।

Two killed in lightning strike in Chhattisgarh उन्होंने बताया, “मृतकों की पहचान मोहनलाल पंडो (40) और रमेश आयाम (21) के रूप में हुई है, जबकि अमित आयाम (28) गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बारिश के दौरान तीनों ने एक पेड़ के नीचे शरण ली। बिजली गिरने से वे घायल हो गए।”

उन्होंने कहा, ‘कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें प्रतापपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पंडो और रमेश को मृत घोषित कर दिया गया और अमित का इलाज किया जा रहा है।’

Related Articles

Back to top button