आंगनबाड़ियों में 8वीं पास के लिए निकली वैकेंसी, कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर होगी भर्ती

धमतरीः Anganwadi New Vacancy 2023 छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अंतर्गत मगरलोड विकासखंड में संचालित आंगनबाड़ियों में कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर बंपर भर्ती निकली है। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त एक-एक पद पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार 18 जनवरी तक इन दोनों पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र सीधे अथवा पंजीकृत डाक से परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना मगरलोड में जमा किया जा सकते हैं।
Read more:Raigarh News:बिजलीकर्मी बताकर गांव के ट्रांसफार्मर को पिकअप में लोडकर चोरी कर भाग रहे थे युवक
Anganwadi New Vacancy 2023: परियोजना अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्र करेली बड़ी में कार्यकर्ता और खिसोरा में सहायिका का पद रिक्त है। कार्यकर्ता के लिए बारहवीं अथवा पुराना ग्यारहवीं पास आवेदिका आवेदन कर सकती है। विशेष पिछड़ी जनजाति जैसे कमार, अबूझमाड़िया, बैगा, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास तय की गई है। इसी तरह सहायिका पद के लिए आठवीं पास आवेदन कर सकती हैं। आवेदिका को उसी गांव की निवासी होना अनिवार्य है।



