Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
देश

अस्थायी झोपड़ियों में लगी भीषण आग, 3 की दर्दनाक मौत..

Ramban Fire News हथौड़ा ढोक में आग लगने की एक घटना में तीन लोगों (एक मां और उसकी दो बेटियां) की जलकर मौत हो गई। वहीं एक महिला समेत दो लोग झुलस गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम रामबन जिले के उखराल तहसील के पंचायत बिंगरा के हामेर गली, ढोक में अस्थायी झोपड़ियों के एक समूह में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। एसएसपी रामबन मोहिता शर्मा ने कहा कि बिंगारा गांव में हामेर ढोक में तीन अस्थायी झोपड़ियों में आग लग गई है। तीन लोगों की मौत हो गई है और दो को गंभीर हालत में पीएचसी उखराल में स्थानांतरित किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इस अग्निकांड में मृतका का पति इब्राहिम (35) पुत्र बोबिया और एक महिला मिर्जा बेगम (55) पत्नी नूरानी गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने कहा कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। गर्मी के मौसम में मवेशियों को भी चराने के लिए यह लोग पहाड़ों पर अस्थायी घर बनाते हैं जिनको ढोक कहा जाता है। एसपी ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची है। रामबन के उपायुक्त मुसरत इस्लाम ने कहा कि बिंगरा पंचायत के हामेर गली में आग ने तीन लोगों की जान ले ली। उन्होंने कहा कि पीएचसी उखराल से एक मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई है। मृतक की पहचान नजमा 25 और उसकी दो नाबालिग बेटियां अस्मा बानो 6 और इकरा बानो के रूप में की है

 

Read more राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर…

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button