देश

अवैध संबंधों के शक में पिता ने बेटे की चाकू मारकर की हत्या..

UP उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में कोतवाली देहात थाना पुलिस ने 20 वर्षीय बेटे की चाकू से गोदकर हत्या करने के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शाहिद (45) के रूप में हुई। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। बिजनौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) राम अर्ज ने सोमवार को बताया कि, 5 मार्च को पीआरवी पर सूचना मिली थी कि शाहिद नाम के शख्स ने अपने 20 वर्षीय बेटे गुलफाम को चाकू से गोदकर घायल कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एएसपी ने कहा कि मृतक की मां की शिकायत पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मृतक की मां का आरोप था कि उसके पति ने अपने बेटे गुलफाम के साथ किसी विवाद को लेकर हुई बहस के बाद चाकू से गोदकर घायल कर दिया। इसके बाद गुलफाम की मृत्यु हो गई।

Also read IPL 2023: टीम इंडिया के लिए जल्द डेब्यू करेगा ये घातक खिलाड़ी

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button