रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

अवैध गांजा बिक्री करने मोटरसाइकिल पर घूम रहा युवक गिरफ्तार

Raigarh News *रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन तथा एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी बरमकेला निरीक्षक एल.पी. पटेल द्वारा क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री पर कार्यवाही के लिए मुखबिर तैनात कर रखा गया है जिसके द्वारा आज दिनांक 13/05/2022 के सुबह सूचना दिया कि एक युवक लाल रंग के सोल्ड ग्लैमर मोटर सायकल पर पिट्ठू बैग में गांजा लेकर बरमकेला की ओर बिक्री के लिए निकला है । मुखबिर की सूचना पर गोपनीयता बरतते हुए थाना प्रभारी बरमकेला द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को कार्रवाई के लिए अविलंब सूचना देकर अपने स्टाफ आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी, तुलेश्वर प्रसाद साहू, विजय यादव के साथ ग्राम खोरीगांव रवाना हुए और खोरीगांव मेन रोड स्थित चौक पर नाकेबंदी किए कुछ ही देर बाद ग्राम कोतरा की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में पिट्ठू बैग लिए आता दिखा जिसके आरोपी का होने के संदेह पर रोका गया जो पुलिस की जांच देखकर घबराकर चौक गया, व्यक्ति से उसका नाम पता और पीछे पिट्ठू बैग में क्या रखे हो कहकर रखे हो पूछने पर अपना नाम *सुरेंद्र साव पिता जगत राम साव उम्र 36 वर्ष निवासी कोतरा थाना सरिया* का बताया और अपने पिट्ठू बैग में गांजा का होना बताया जिससे विधिवत तलाशी के संबंध में सहमति लेकर गवाहों के समक्ष उसके बैग की तलाशी लिया गया जिसमें गांजा मिला । आरोपी द्वारा उसे बरमकेला में बेचने के लिये ग्राहक की तलाश में आना बताया । आरोपी से जप्त 3 किलो गांजा कीमत ₹24,000 तथा परिवहन में प्रयुक्त सोल्ड हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल कीमत ₹90,000 का जप्त कर आरोपी को थाना लाया गया । आरोपी सुरेंद्र साव पर थाना बरमकेला में धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button