देश

US कोर्ट ने पॉर्न स्टार से जुड़े केस में Donald Trump पर लगाए 34 आरोप…

Donald Trump पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर मंगलवार को मैनहैटन की कोर्ट में 34 आरोप तय किए गए। उन पर पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को पैसे देकर चुप कराने और इलेक्शन कैंपेन के दौरान बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के केस चल रहा है। अमेरिकी इतिहास में पहली बार किसी प्रेसिडेंट पर आपराधिक केस चलाया जा रहा है।

कोर्ट में ट्रम्प ने खुद को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा- मैंने कोई अपराध नहीं किया। मैनहैटन कोर्ट ने ट्रम्प की जमानत या गिरफ्तारी पर कोई फैसला नहीं सुनाया। अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी।

 

ट्रम्प सुनवाई से एक दिन पहले सोमवार दोपहर करीब 12 बजे फ्लोरिडा से न्यूयॉर्क के लिए निकले थे। न्यूयॉर्क में वे अपने ट्रम्प टावर में ठहरे। अगले दिन मंगलवार को उन्होंने सुबह 11:30 बजे कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 57 मिनट सुनवाई के बाद दोपहर 12:30 बजे फ्लोरिडा के लिए रवाना हो गए। यहां उन्होंने अपने घर मार-ए-लागो में रात सवा आठ बजे स्पीच दी। बाइडेन पर आरोप लगाते हुए कहा- अमेरिका

ट्रम्प की सपोर्टर्स-मीडिया के बीच 25 मिनट स्पीच, 2 बड़ी बातें
1. ट्रम्प ने फ्लोरिडा में कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि अमेरिकी इतिहास में ऐसा कुछ होगा। मैंने एक ही अपराध किया है, वो है निडर होकर अपने देश को उन लोगों से बचाना जो इसे तबाह करना चाहते हैं। मेरे खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं।”

2. उन्होंने कहा,”सुनवाई ऐसे जज ने की है, जो मुझसे नफरत करता है। जज की पत्नी और उसका पूरा परिवार मुझसे नफरत करता है। जज कि बेटी कमला हैरिस के लिए काम करती है। अब उसे बाइडेन-हैरिस कैंपेन से पैसे मिल रहे हैं।”

 

 

Also read छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ़्तार हुई तेज; प्रदेश में एक्टिव केस 190…

 

 

Donald Trump ट्रम्प केस में 5 अहम तारीखें, जानिए आगे क्या…

  • 9 मई तक आरोपों से जुड़े सबूत पेश किए जा सकते हैं
  • 8 जून तक ट्रम्प अपने बचाव के लिए सबूत दे सकते हैं
  • 8 अगस्त तक ट्रम्प की टीम केस खारिज करने की याचिका लगा सकती है।
  • 19 सितंबर तक ट्रम्प की केस खारिज करने की याचिका पर विरोधी पक्ष दलील देगा।

4 दिसंबर को जज मर्चेन सभी याचिकाओं पर फैसला सुनाएंगे। ट्रम्प इस दिन कोर्ट में पेश होंगे।

 

Related Articles

Back to top button