टेक्नोलोजी

अब iPhone यूजर्स नहीं कर पाएंगे भारत सरकार की इन Indian Apps का इस्तेमाल

 Indian Apps:आजकल रेल या प्लेन का टिकट बुक करना हो या फिर बैंकिंग का कोई काम हो, मोबाइल ऐप से तुरंत ये सभी काम हो जाते हैं. यूजर्स अपनी जरूरत के मुताबिक इनका इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, कुछ सकारी ऐप ऐसी हैं, जिनका इस्तेमाल iPhone यूजर्स नहीं कर सकते, क्योंकि ये ऐप Google Play Store पर मौजूद हैं. सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स ही इनका इस्तेमाल कर सकते हैं.

MYGRIEVANCE: इस ऐप को नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर ने डिपार्टपेंट ऑफ एडमिनिस्ट्रैटिव रिफॉर्म्स एंड पब्लिक ग्रिवांस के सहयोग से तैयार किया है. MYGRIEVENCE App यूजर्स को केंद्र और राज्य सरकार से जुड़े किसी भी विभाग की शिकायत करने की सुविधा प्रदान करती है. यहां आप आसानी से किसी भी सरकारी महकमे के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसके अलावा यूजर्स ऐप पर अपनी शिकायत का स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं.

Read more:भूकंप के झटके से कांप उठी यहां की धरती, 20 लोगों के मौत की खबर

​MYCGHS: यह ऐप केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए है. सरकारी कर्मचारी यहां से डॉक्टर और वेलनेस सेंटर की अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं. इसके अलावा यहां से अपॉइंटमेंट कैंसिल भी की जा सकती है. यूजर्स इस ऐप से स्कीम के तहत ..पैनल में शामिल हॉस्पिटल और लैब की जानकारी की भी हासिल कर सकते हैं

JeevanPramaan Life Certificate: यह ऐप पेंशनभोगियों के काफी काम आती है. इस ऐप से यूजर्स आधार बायोमैट्रिक के जरिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं. यूजर्स ID की मदद से जीवन प्रमाण पत्र की सर्टिफाइड PDF कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं.

​DND: अगर आप प्रोमोशन वाली कॉल से बेहाल हो चुके हैं, तो DND ऐप आपकी मदद करेगी. सरकारी टेलीकॉम रेगुलेटर बॉडी TRAI ने इस DND ऐप को तैयार किया है. इस ऐप पर मोबाइल नंबर रिजसर्ड कराने के बाद अनसोलिसिट कमर्शियल कम्यूनिकेशन (UCC)/ टेलीमार्केटिंग कॉल और SMS से छुटकारा मिलेगा

PMO India: यह भारतीय प्रधानमंत्री कार्यालय की आधिकारिक ऐप है. इस ऐप पर प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़ी सभी लेटेस्ट जानकारी, न्यूज अपडेट्स मिलती हैं. देश के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले लोगों की सहूलियत के लिए ये ऐप 13 भाषाओं को सपोर्ट करती है.

 Indian Apps:Kisan Suvidha: किसान सुविधा ऐप को इसलिए डेवलप किया गया है, ताकि वे अपनी उपज को अच्छे दाम पर बेच पाएं. इस ऐप पर किसान किसी भी बाजार में हो रही उपज की निलामी को लाइव चेक कर सकते हैं. वहीं, आढ़ती भी इसकी मदद से उपज की खरीद-फरोख्त पर नजर रख सकते हैं

Related Articles

Back to top button