अब हर महीने मिलेंगे इतने रूपया, अगर आपने E- shram Card नहीं बनवाया हैं तो ऐसे करें अप्लाई – RGH NEWS
देश

अब हर महीने मिलेंगे इतने रूपया, अगर आपने E- shram Card नहीं बनवाया हैं तो ऐसे करें अप्लाई

अगर आप ई श्रमिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लेंगे तो आपका कई योजनाओं को लाभ मिलेगा. हालांकि, पोर्टल काफी व्यस्त है, इसलिए आवेदन करने में समय लग रहा है.

 

कौन बनवा सकत है ई-श्रमिक कार्ड

ट्यूटर, सफाई कर्मचारी, गार्ड, घर का नौकर-नौकरानी (काम वाली बाई), खाना बनाने वाली बाई (कुक), ब्यूटी पार्लर की वर्कर, नाई, मोची, दर्ज़ी, बढ़ई , प्लम्बर, बिजली वाला (इलेक्ट्रीशियन), पोताई वाला (पेंटर), टाइल्स वाला, हर दुकान का नौकर/सेल्समैन/हेल्पर, ऑटो चालक, ड्राइवर, पंचर बनाने वाला, सभी पशुपालक, पेपर का हॉकर, चरवाहा, डेयरी वाले, जोमैटो स्विगी के डिलीवरी बॉय, अमेज़न फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय (कूरियर वाले), वेल्डिंग वाला, खेती वाले मज़दूर, नरेगा मज़दूर, पत्थर तोड़ने वाले, खदान मज़दूर, ईंट भट्ठा के मज़दूर, फाल्स सीलिंग वाला, मूर्ति बनाने वाले, मछुवारा, रिक्शा चालक, ठेला में किसी भी प्रकार का सामान बेचने वाला (वेंडर), रेजा, कुली, चाट ठेला वाला, भेल वाला, चाय वाला, होटल के नौकर/वेटर, रिसेप्शनिस्ट, पूछताछ वाले क्लर्क, ऑपरेटर, नर्स, वार्डबॉय, आया, मंदिर के पुजारी, विभिन्न सरकारी ऑफिस के दैनिक वेतन भोगी यानी वास्तव में आपके आसपास दिखने वाले प्रत्येक कामगार का ई श्रमिक कार्ड बन सकता है.

ई श्रमिक कार्ड से क्या मिलता है फायदा

पोर्टल से जुड़ने वाले श्रमिकों को पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये तक का बीमा मिलता है.
दुर्घटना से हुई मृत्यु या स्थायी रूप से विकलांग होने पर 2 लाख आंशिक रूप से विकलांग होने पर 1 लाख रुपये की अनुदान राशि मिलती है.
कई प्रकार के सामाजिक सुरक्षा के फायदे भी मिलते हैं. आपदा या महामारी की स्थिति में केंद्र राज्य सरकार से मदद मिलने में आसानी होती है.

ये दस्तावेज जरूरी

आधार कार्ड
मोबाइल नंबर, जो आधार कार्डे से लिंक हो
बैंक खाता

जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

पहले ई-श्रम पोर्टल की वेबसाइट (eshram.gov.in) पर जाएं. होम पेज पर रजिस्टर ऑन ई-श्रम ऑप्शन पर क्लिक करें.
नया पेज खुलने पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें. फिर आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइन नंबर पर ओपीटी आएगा. इसे दर्ज करें.
इसके बाद रजिस्ट्रेशन का पेज खुलेगा. आवेदन फॉर्म को पूरा भरें. मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे. अंत में फॉर्म को सब्मिट कर दें.
इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 अंकों को ई-श्रम कार्ड जारी हो जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button