अब हर महीने मछुआरों को दी जाएगी 4500 रुपये की राशि..इस राज्य की सरकार का बड़ा फैसला

fishermen will get Rs 4500 every month: बिहार :किसानों के साथ साथ अब सरकार ने मछुआरों के हित में बड़ा कदम उठाया है। प्राकृति आपदाओं और बेमौसम बरसात के चलते अक्सर मछुआरों को भारी नुकसान से गुज़रना पड़ता है। जिसको देखते हुए अब सरकार ने मछुआरों को हर महीने 4500 रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। ताकि वह अपने नुक्सान की भरपाई कर सके। लेकिन इस अवसर का लाभ सिर्फ वही उठा पाएंगे जो गरीबी रेखा के नीचे बसर करते है।
1500-1500 रुपये किस्त में दी जाएगी राशि
हालांकि ये फैसला केंद्र सरकार नहीं बल्कि बिहार सरकार द्वारा लिया गया है। बता दें कि ये राशि छुआरों को जून से अगस्त में 1500-1500 रुपये किस्त के हिसाब से सालाना 4500 रुपये से मदद दी जाएगी। इस राशि का इस्तेमाल कर किसान 4 महीने में होने वाले नुकसान की भरपाई कर सकता है। बिहार सरकार यह राशि राहत-सह-बचत योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे के मछुआरों को दी जा रही है। ताकि आपदा के समय भी मछुआरों का जीवन प्रभावित न हो और वो खुशी खुशी जीवन बिता सके।
पूर्णकालिक मछली पालकों को मिलेगा योजना का लाभ
योजना का लाभ केवल उन्हीं मछुआरों को मिलेगा, जो नदियों में पूर्णकालिक मछली पकड़ते हैं। इन मछुआरों की उम्र 18 से लेकर 60 साल के बीच होनी आवश्यक है। मछुआरे के पास जिला मत्स्य पदाधिकारी या सह मुख्य कार्यपालक\अधिकारी द्वारा अप्रूव्ड निशुल्क मत्स्य शिकारमाही प्रमाण पत्र होना चाहिए. साथ ही वह गरीबी रेखा के नीचे आते हों।
ऐसे करें आवेदन
fishermen will get Rs 4500 every month: अगर आप मछुआरे हैं और गरीबी रेखा के नीचे बसर करते हैं तो आप बिहार राज्य सरकार की राहत-सह-बचत योजना के तहत सालाना 4,500 रुपये के सहायतानुदान का लाभ लेने के लिये Fishries.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मछुआरों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2023 है। अधिक जानकारी के लिए किसान http://state.bihar.gov.in/ahd/CitizenHome.html पर भी विजिट कर सकते हैं।



