अब यात्रियों को ट्रेन में फ्री में मिलेगा खाना,लेकिन

Free food will be available in the train: अगर आपको बोला जाए कि आपको ट्रेन में फ्री में खाना मिलेगा तो आपको इस बात पर यकीन नहीं होगा। लेकिन भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं के लिया बड़ा फैसला लिया है। लेकिन भारतीय रेलवे ने इसके पीछे कुछ शर्त भी रखी है। ऐसी स्थिति होने पर ही रेलवे आपको फ्री में खाना दिया जाएगा। भारतीय रेलवे अब प्रीमियम ट्रेनों, जैसे राजधानी, शताब्दी और दुरंतो में यात्रियों को मुफ्त में खाना देगी।
लेकिन ऐसा तभी होगा, जब ये प्रीमियम ट्रेनें अपने निर्धारित समय सीमा से लेट होगी। भारतीय रेलवे ने जानकारी दी है कि रेलवे प्रीमियम ट्रेनों राजधानी, शताब्दी और दुरंतो के यात्रियों को मुफ्त भोजन की पेशकश करेगा। लेकिन इंडियन रेलवे फ्री में खाना तभी देगा, जब ये ट्रेनें दो घंटे से अधिक विलंबित हो यानी 2 घंटे देरी से पहुंचे,चाहे देरी का कारण कुछ भी हो।
Also read:FASHTAG सिस्टम होगा खत्म! टोल टैक्स लेने ये नया सिस्टम लाएगी सरकार
जानें, क्यों लिया फ्री में खाना देने का फैसला
Free food will be available in the train: असल में भारतीय रेलवे ने प्रीमियम ट्रेनों राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसे ट्रेनों की देरी होने पर मुफ्त में खाना देने का फैसला इसलिए किया है क्योंकि ये ट्रेनें अपने टाइमली चलने के लिए ही जानी जाती है। रेलवे ने कहा, ये प्रीमियम ट्रेनें हैं जिनके चलने को प्राथमिकता दी जाती है। ऐसे में अगर कोई भी ट्रेन 2 घंटे देरी से पहुंचती है तो यात्रियों को परेशानी ना हो, इसलिए रेलवे ने फ्री मील देने का सोचा है।
अक्सर नहीं परोसा जाएगा मुफ्त भोजन
Free food will be available in the train: हालांकि रेलवे ने ये भी कहा कि है नि: शुल्क भोजन अक्सर परोसे जाने की संभावना नहीं है, क्योंकि ऐसा बहुत कम ही बार होगा कि ये प्रीमियम ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से चले। रेलवे आपको ट्रेन के लेट होने पर मुफ्त भोजन की पेशकश करेगा तो आप अपने अनुसार शाकाहारी या मांसाहारी, चुन सकते हैं।
ब्रेकफास्ट, डिनर कुछ भी चुन सकते हैं…!
Free food will be available in the train: आईआरसीटीसी के नियमों के अनुसार, रेलवे को इन प्रीमियम ट्रेनों में मुफ्त भोजन और पेय प्रदान करना चाहिए, यदि वे निर्धारित स्टेशन पर दो घंटे से अधिक की देरी से चल रही हैं। यात्री नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का नाश्ता, रात के खाने जैसे विभिन्न विकल्पों में से एक चुन सकते हैं लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि ट्रेन अपने निर्धारित गंतव्य की ओर किस समय देरी से चल रही है।



