टेक्नोलोजी

अब आवाज से सर्च कर सकेंगे गूगल-पे लेनदेन का डेटा

Chrome:गूगल फॉर इंडिया का 8वां एडिशन सोमवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में हुआ। इवेंट में गूगल ने अपने फाइल्स ऐप के जरिए डिजिलॉकर और गूगल पे का नया ‘ट्रांजैक्शन सर्च’ फीचर जैसी कई घोषणाएं की है। कंपनी के CEO सुंदर पिचाई इस इवेंट में शामिल होने के लिए भारत आए

इवेंट के बाद PM मोदी से मिले सुंदर पिचाई 
इवेंट के बाद सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मीटिंग की फोटो ट्वीट कर उन्होंने लिखा, ‘आज की इस शानदार मुलाकात के लिए धन्यवाद। आपके नेतृत्व में तकनीकी परिवर्तन की तीव्र गति को देखकर प्रेरणा मिलती है। भारत की G20 प्रेसिडेंसी को सपोर्ट करने के लिए हम तत्पर हैं।’

Read more:नए साल पर खुशखबरी, सस्‍ता हुआ LPG स‍िलेंडर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी मिली राहत 

गूगल ने इवेंट में एंड्रॉइड फोन यूजर्स के लिए नई सुविधा का ऐलान किया है। इसके तहत यूजर गूगल फाइल्स ऐप के जरिए भी डिजिलॉकर यूज कर सकेंगे। डिजिलॉकर एक तरह का वर्चुअल लॉकर है। इसमें सभी जरूरी दस्तावेजों को पेपरलेस फॉर्मेट में डिजिटल तरीके से स्टोर करके रख सकते हैं। डिजिलॉकर में सेव किए गए सभी डॉक्यूमेंट्स पूरी तरह से मान्य हैं।

Chrome:गूगल-पे ने नया ‘ट्रांजैक्शन सर्च’ फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से वॉइस के जरिए यूजर अपने ट्रांजैक्शन के बारे में जान पाएगा। संदिग्ध ट्रांजैक्शन के लिए गूगल पे अब ज्यादा सिक्योरिटी अलर्ट और चेतावनियां दिखाएगा। यह ML एल्गोरिदम का उपयोग करता है। ये चेतावनी रीजनल लैंगवेज में भी होगी।

Related Articles

Back to top button