अन्य खबर

अब आम लोगों को मिलने वाली है महंगाई से राहत.. इतने रूपये सस्ता होगा टमाटर

नई दिल्ली: टमाटर की होलसेल कीमतों में गिरावट शुरू हो गई है। इसका असर रिटेल मार्केट में भी देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि दिल्ली-एनसीआर में जो टमाटर 10 दिन पहले तक 80 रुपये किलोग्राम बिक रहा था, अब उसकी कीमत 50 से 60 रुपये हो गई है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने रविवार को कहा कि देशभर में स्पलाई में सुधार के कारण टमाटर की खुदरा कीमतों में मासिक आधार पर 22।4 प्रतिशत की गिरावट आई है। आधिकारिक बयान के अनुसार, 14 नवंबर को टमाटर का अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य 52।35 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जो 14 अक्टूबर को 67।50 रुपये प्रति किलोग्राम था। यानी टमाटर की रेट में करीब 14 रुपये की गिरावट आई है।

इसी अवधि के दौरान, दिल्ली की आजादपुर मंडी में बढ़ती आवक के कारण मॉडल थोक मूल्य में लगभग 50 प्रतिशत की तीव्र गिरावट देखी गई, जो 5,883 रुपये प्रति क्विंटल से घटकर 2,969 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। मंत्रालय ने कहा कि पिंपलगांव (महाराष्ट्र), मदनपल्ले (आंध्र प्रदेश) और कोलार (कर्नाटक) जैसे प्रमुख बाजारों से भी इसी तरह की कीमत में सुधार की सूचना मिली है।

Related Articles

Back to top button