अप्रैल में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें लिस्ट – RGH NEWS
बिजनेस

अप्रैल में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें लिस्ट

Bank Holidays in April नई दिल्ली।नए वित्त साल 2023 के साथ देश में कई प्रकार के नियमों में बदलाव होते हैं। अप्रैल महीने में नए वित्त वर्ष का आगाज होता है। ऐसे में हर किसी को बैंक से जुड़े कार्य पड़ते है। अप्रैल माह 30 दिनों का होता है और इस अप्रैल महीने में 15 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।

Read more: 1 अप्रैल से बेरोजगारी भत्ता की आबेदन शुरु, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पोर्टल किया लांच…

आपको बता दें कि देश के अलग-अलग राज्यों में कई कारणों से बैंकों में 9 दिनों की छुट्टियां रहेंगी। इसके अलावा 5 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। अगर आप भी अप्रैल में बैंक से जुड़े कुछ कार्य करना चाहते हैं तो इससे पहले आप अप्रैल में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट देख ले।

Bank Holidays in April दरअसल, ग्राहकों को परेशानी से बचाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से बैंक हॉलिडे की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। अप्रैल में पड़ने वाले अहम दिन, जयंती, त्योहारों और शनिवार एवं रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। जानें किस दिन कौन सी छुट्टी पड़ने वाली है।

1 अप्रैल 2023 रू बैंक अकाउंट क्लोजिंग के चलते इस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी।
2 अप्रैल 2023 रू इस दिन रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश होगा।
4 अप्रैल 2023 रू इस दिन महावीर जयंती के चलते अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर और रांची जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

5 अप्रैल 2023 रू इस दिन बाबू जगजीवन रान का जन्मदिन है। इस दिन तेलंगाना जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
7 अप्रैल 2023 रू गुड फ्राइडे के चलते आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, तेलंगाना, इंफाल, कानपुर, कोची, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग और केरल जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
8 अप्रैल 2023 रू इस दिन दूसरे शनिवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
9 अप्रैल 2023 रू इस दिन रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
14 अप्रैल 2023 रू अंबेडकर जयंती के चलते अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, तेलंगाना, इंफाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्ची, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, श्रीनगर और केरल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

15 अप्रैल 2023 रू इस दिन बोहाग बिहू के चलते अगरतला, गुवाहाटी, कोच्ची, कोलकाता, शिमला और केरल जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
16 अप्रैल 2023 रू इस दिन रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
18 अप्रैल 2023 रू इस दिन शब ए कद्र के चलते जम्मू और श्रीनगर जोन में बैंक बंद रहेंगे।
21 अप्रैल 2023 रू इस दिन ईद के चलते अगरतला, जम्मू, कोच्ची, श्रीनगर और केरल में बैंक बंद रहेंगे।
22 अप्रैल 2023 रू इस दिन चौथा शनिवार होने से बैंक बंद रहेंगे।
23 अप्रैल 2023 रू इस दिन रविवार होने से बैंकों का साप्ताहिक बंद रहेगा।
30 अप्रैल 2023 रू इस दिन रविवार होने से बैंकों का साप्ताहिक बंद रहेगा।

Related Articles

Back to top button