मनोरंजन

अनुष्का-सुशांत के किसिंग सीन पर क्‍यों फूट-फूट कर रोईं अंकिता लोखंडे? 9 साल बाद खोला राज..

Ankita Lokhande cry bitterly  : मुंबई. अंकिता लोखंडे जबसे ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) का हिस्सा बनी हैं, तबसे रह-रहकर सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े यादगार किस्सों से ऑडियंस को रूबरू करवा रही हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता ने सुशांत के इंटिमेट सीन करने और इससे पड़े उनपर प्रभाव के बारे में बात की. अंकिता ने खुलासा किया कि वह तब डेटिंग कर रही थीं जब सुशांत ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’ और ‘पीके’ में काम किया था. शुद्ध देसी रोमांस में सुशांत को परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर के साथ जबकि ‘पीके’ में वह अनुष्का शर्मा संग इंटिमेट और रोमांटिक सीन करते दिखे थे.

Read more: CG News : बाबा का प्रसाद बताकर पत्नी और बेटी को दिया जहर, पिता बेटी की मौत, पत्नी की हालत गंभीर..

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने कहा कि उन्हें पता था कि इन फिल्मों में सुशांत सिंह राजपूत के इंटिमेट सीन है, लेकिन जब वह सुशांत के रोमांटिक और इंटिमेट सीन देखती थीं, तो असहज हो जाती थीं. अंकिता ने ‘पीके’ में सुशांत और अनुष्का के किसिंग सीन पर प्रतिक्रिया दी. अंकिता ने अभिषेक कुमार और आयशा खान से को अपने अंकफर्टेबल होने के बारे में बताया.

अंकिता लोखंडे ने कहा, “जब मैंने पीके देखी, मुझे चक्कर आ गए.” अंकिता ने यह भी बताया कि जब उन्होंने ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में उन्हें कई इंटिमेट सीन दृश्य करते देखा तो वह टूट गईं थीं. उन्होंने कहा कि फिल्म देखने के लिए सुशांत ने उनके लिए पूरा हॉल बुक किया था. अंकिता ने कहा, “हम फिल्म देखने गए थे. उन्होंने यशराज स्टूडियो में पूरा थिएटर हॉल बुक कर लिया. वहां मेरे और सुशांत के अलावा कोई नहीं था.”

अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत को खरोंच मारी

अंकिता लोखंडे ने कहा कि वो सीन देखते समय उन्होंने अपने नाखूनों से सुशांत सिंह राजपूत के हाथ को खरोंच दिया था. उन्होंने कहा,“वह भाग गया और नहीं आया. मैंने पूरी फिल्म देखी और सारे सीन देखने के बाद घर पहुंचकर बहुत रोई. यहां तक कि सुशांत भी रो पड़े. उन्होंने कहा- मुझे माफ कर दे बुबू. अब नहीं करुंगा.”

 

Ankita Lokhande cry bitterly : अंकिता लोखंडे ने कबूल किया कि फिल्म देखने के बाद जब भी वह सुशांत सिंह राजपूत संग इंटिमेट होती थीं, तो उन्हें ‘पीके’ और ‘शुद्ध देसी रोमांस’ के वो सीन याद आते थे और वह उन्हें धक्का देकर पीछे करते थे. अपने पति विक्की जैन के बारे में बात करते हुए अंकिता ने कहा कि वह स्क्रीन पर इंटीमेट सीन नहीं देख सकते. “विक्की तो बिल्कुल नहीं देख सकता.”

Related Articles

Back to top button