अनुष्का के नाम की शर्ट पहन Mumbai Airport पहुंचे विराट

virat anushka:Virat Kohli Anushka Sharma को कुछ देर पहले मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. बेटी के बिना, य स्टार कपल फ्लाइट लेने को तैयार नजर आ रहा था. पत्नी के नाम की शर्ट पहनकर विराट ने अपनी ‘बेटर हाफ’ के साथ बेहद रोमांटिक पोज दिए..
स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और बेहतरीन एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा देश के सबसे चहीते कपल्स में से एक हैं. विराट अनुष्का को एक साथ देखने के लिए फैन्स हमेशा ही बेताब रहते हैं और कुछ देर पहले ही उनकी यह इच्छा पूरी हुई. बता दें कि विराट और अनुष्का को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया लेकिन उन के साथ उनकी बेटी, वामिका नहीं थी. अनुष्का और विराट के रोमांस के साथ-साथ एक और चीज जिसपर लोगों का ध्यान गया, वो क्रिकेटर की हुडी थी, जो उनकी पत्नी अनुष्का के नाम की थी.
Read more:12वीं के बाद भी बन सकते हैं डॉक्टर, नहीं देनी होगी नीट परीक्षा
अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. दोनों ही स्टार्स साथ में काफी खुश और देखने में खूबसूरत भी लग रहे हैं. विराट और अनुष्का, दोनों ही क्रीम कलर की हुडी पहने हुए हैं यानी ट्विन कर रहे हैं. विराट ने जो पहना है, उसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है. विराट की हुडी पर एक लाल दिल बना हुआ है जिसके नीचे उनकी पत्नी अनुष्का.के नाम का ‘ए’ भी लिखा हुआ है.
virat anushka:विराट और अनुष्का ने गाड़ी से उतरकर, मीडिया के लिए बेहद प्यारे तरीके से पोज किया. विराट ने अनुष्का के कंधे पर हाथ रख लिया था और दोनों स्माइल कर रहे थे. फिर, जब दोनों ने गाड़ी से एयरपोर्ट की एंट्री की तरफ वॉक करना शुरू किया, तो दोनों ही हाथ में हाथ डालकर चल रहे थे



