धर्म
अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, 2 महिलाओं की मौत

CG ACCIDENT BREAKING: बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में फिर बड़ा हादसा हो गया. यहाँ शादी समारोह से लौट रही मेहमानों से भरी ट्रैक्टर पलट गई. हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं.जानकारी के मुताबिक, यह घटना तुरतुरिया मातागढ़ और ठाकुरदिया के बीच की बताई जा रही है. मेहमान तुरतुरिया मातागढ़ से लौट रहे थे. फिलहाल सभी घायलों को 108 और निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल लाया गया है.
Follow Us