देश

अतीक-अशरफ हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई

Atiq-Ashraf Murder Case प्रयागराज : माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में हुयी हत्या के मामले में शाहगंज थाना के एसएचओ अश्वनी कुमार सिंह समेत पांच पुलिसकर्मियों को बुधवार को निलंबित कर दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी सूचना दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अतीक और अशरफ हत्या मामले में शाहगंज थाना के एसएचओ अश्वनी कुमार सिंह, एक उप निरीक्षक और तीन कांस्टेबल को बुधवार को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि एसआईटी की जांच में दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर यह कदम उठाया गया है।

Read more: योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा ने 33 वें नियमित योगाभ्यास केन्द्र का किया शुभारंभ

उल्लेखनीय है कि शनिवार को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब पुलिस उन्हें लेकर चिकित्सा परीक्षण के लिए शाहगंज थाना अंतर्गत काल्विन अस्पताल परिसर में दाखिल हुई थी। शाहगंज थाना, काल्विन अस्पताल से चंद कदम की दूरी पर स्थित है।

Atiq-Ashraf Murder Case पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने इस घटना की जांच के लिए अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) सतीश चंद्र के नेतृत्व में तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की है। दो अन्य सदस्यों में एसीपी कोतवाली सतेंद्र प्रसाद तिवारी और निरीक्षक (विवेचना सेल, अपराध) ओम प्रकाश शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button