देश
अज्ञात भारी वाहन ने लोगों को रौंदा, 8 की हुई मौत

बिहार के वैशाली जिले में बड़ी घटना सामने आई है. वहां पर सुल्तानपुर 28 टोला के नजदीक अज्ञात भारी वाहन ने कई लोगों को रौंद दिया. इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में 8 बच्चे भी शामिल हैं. जबकि लोग घायल हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. टक्कर मारकर भागने वाले वाहन के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है.



