देश
अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर एक ही परिवार के नौ लोगों की हत्या…

Pakistan पुलिस ने कहा कि बुधवार को पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने उनके घर में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिससे परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि यह घटना मालाकंद जिले के बटखेला तहसील में हुई और अज्ञात हमलावरों ने तीन महिलाओं और छह पुरुषों सहित एक ही परिवार के नौ सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी।
सूचना मिलने के बाद स्थानीय लेवीज बल घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बटखेला अस्पताल पहुंचाया.
Read more RGHNEWS पर सिर्फ ही एक क्लिक पर पढ़े सुबह की टॉप 10 खबरें…
Pakistanहालांकि हत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, पुलिस के मुताबिक मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



