अजब प्रेम की गजब कहानी 35 साल की महिला को 17 साल के लड़के से हुआ प्यार……लड़के ने शादी से मना किया तो 6 महीने बाद करा दिया रेप का केस….

जशपुर अजब प्रेम की गजब कहानी जशपुर में सामने आयी है। यहां 35 साल की महिला का 17 साल के लड़के पर दिल आ गया। दोनों के बेमेल उम्र का प्यार शारीरिक संबंध तक पहुंचा, दोनों में कई बार शारीरिक संबंध बना, लेकिन जब महिला ने शादी का दवाब बनाया, तो लड़के ने खुद को मरा हुआ बता दिया। आशिकी का ये गजब किस्सा जशपुर के बगीचा का है, जहां 35 साल की एक महिला को मोबाइल के मिस्ड कॉल से सरगुजा के रहने वाले 17 साल के लड़के से बातचीत शुरू हुई, जो जल्द ही प्यार में बदल गया।
बगीचा थाना क्षेत्र निवासी 35 साल की महिला का दिसंबर 2020 में सरगुजा के 17 साल के किशोर से मोबाइल पर संपर्क हुआ। दोनों में बातचीत शुरू हो गई। महिला का आरोप है कि इस बीच किशोर ने उसे शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। उससे रुपए भी लिए। महिला जब भी उससे शादी की बात कहती तो टाल जाता। फिर दोनों के बीच विवाद हो गया और लड़के ने बात करना बंद कर दिया।
खुद को कर दिया मृत घोषित, छोटा भाई बनकर करने लगा बात
बातचीत बंद होने के कुछ दिनों बाद आरोपी लड़के ने फिर महिला से मोबाइल पर संपर्क किया। बताया कि वह जिससे बात करती थी उस लड़के की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह उसी लड़के का छोटा भाई है। इसके बाद फिर से आरोपी ने महिला से छोटा भाई बनकर बात करना शुरू कर दिया। इसी दौरान महिला को पता चला की आरोपी लड़का जीवित है। रिश्तेदारों से भी जानकारी मिली कि आरोपी अपने घर का इकलौता बेटा है।
दोबारा शादी से इनकार किया तो महिला पहुंची थाने
पुलिस ने बताया कि महिला को लड़के के जीवित होने का पता चला तो उसने फिर से शादी के लिए दबाव बनाया। इस पर आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। इससे परेशान होकर महिला थाने पहुंच गई और FIR दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया। उसे हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। यहां से उसे बाल संरक्षण गृह में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।