धर्म

अक्टूबर में आने वाले हैं कई बड़े त्योहार, यहां देखें पुरी लिस्ट..

October 2023 Festival List साल 2023 का दसवां महीना अक्टूबर कुछ ही दिनों बाद शुरू होने वाला है। इस महीने की शुरूआत श्राद्ध पक्ष से होगी, जो 14 अक्टूबर तक रहेगा। इसके बाद नवरात्रि और दशहरा पर्व मनाए जाएंगे। महीने के अंत में साल का अंतिम चंद्रग्रहण भी होगा। इस महीने में हिंदू पंचांग के अश्विनी और कार्तिक मास रहेंगे। आगे जानिए अक्टूबर 2023 में मनाए जाने वाले सारे त्योहारों की डिटेल

 

अक्टूबर मास के व्रत-त्योहारों की लिस्ट

1 से 14 अक्टूबर तक- श्राद्ध पक्ष

2 अक्टूबर, सोमवार- गणेश चतुर्थी व्रत

6 अक्टूबर, शुक्रवार- जिऊतिया व्रत, महालक्ष्मी व्रत

7 अक्टूबर, शनिवार- मातृ नवमी श्राद्ध

10 अक्टूबर, मंगलवार- इंदिरा एकादशी

12 अक्टूबर, गुरुवार- प्रदोष व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत

13 अक्टूबर, शुक्रवार- शास्त्राघात मृतका श्राद्ध

14 अक्टूबर, शनिवार- पितृ मोक्ष अमावस्या

15 अक्टूबर, रविवार- शारदीय नवरात्रि आरंभ, घट स्थापना

18 अक्टूबर, बुधवार- विनायकी चतुर्थी व्रत

19 अक्टूबर, गुरुवार- उपांग ललिता व्रत

21 अक्टूबर, शनिवार- सरस्वती पूजा

22 अक्टूबर, रविवार- महा अष्टमी

23 अक्टूबर, सोमवार- महानवमी

24 अक्टूबर, मंगलवार- दशहरा, विजयादशमी

25 अक्टूबर, बुधवार- पापांकुशा एकादशी

26 अक्टूबर, गुरुवार- प्रदोष व्रत

28 अक्टूबर, शनिवार- वाल्मीकि जयंती, शरद पूर्णिमा, चंद्रग्रहण

 

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर दुर्लभ संयोग

श्राद्ध पक्ष की अमावस्या को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या कहते हैं। धर्म ग्रंथों में इस तिथि को बहुत ही खास माना गया है। यदि कोई व्यक्ति श्राद्ध पक्ष में अपने पितरों की शांति के लिए तर्पण पिंडदान न कर पाया तो वह सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर ये काम कर सकता है। इस बार ये तिथि 14 अक्टूबर, शनिवार को है। शनिवार को अमावस्या होने से ये शनिश्चरी अमावस्या कहलाएगी। सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर शनिश्चरी अमावस्या का संयोग कईं सालों में एक बार बनता है।

 

 

Read more Asian Games 2023: भारत ने जीता चौथा गोल्ड मेडल, इन ने दिलाया सोना….

 

 

साल का अंतिम चंद्रग्रहण भी इसी महीने

October 2023 Festival Listसाल 2023 का अंतिम चंद्रग्रहण अक्टूबर में ही होगा। खास बात ये है कि ये ग्रहण भारत में दिखाई भी देगा। ज्योतिषियों के अनुसार, ये चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर, शनिवार को शरद पूर्णिमा पर होगा। साल 2023 में होने से 4 ग्रहणों में से एकमात्र यही ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए ये काफी खास है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button